जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से दुकान निमार्ण धड़ल्ले से जारी, बिना अनुमति हो रहा है निमार्ण?

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से दुकान निमार्ण धड़ल्ले से जारी, बिना अनुमति हो रहा है निमार्ण?

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से दुकान निमार्ण धड़ल्ले से जारी, बिना अनुमति हो रहा है निमार्ण?

केशरवानी भवन के नीचे किया जा रहा है अवैध निमार्ण,
नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का दौर जारी?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करके दुकान निमार्ण करने का खेल फिर से शुरू हो गया है। ताजा मामला गौरवपथ बिलासपुर रोड़ स्थित नगर पालिका के दुकान के पीछे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किया जा रहा निमार्ण से जुड़ा हुआ है। बिलासपुर रोड़ से खाड़ाबंद तालाब के पार को जोड़ने वाली सड़क को सकरा कर एक दुकानदार के द्वारा अपने दुकान के पीछे अवैध रूप से दुकान का निमार्ण धड़ल्ले से किया जा रहा है। बिना अनुमति के इस निमार्ण को रोकने के लिये नगर पालिका अधिकारी भी असहाय नजर आ रहे है।

जिला मुख्यालय सारंगढ़ में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दुकान का निमार्ण का मामला सामने आया है। बिलासपुर रोड़ गौरवपथ में नगर पालिका के द्वारा 20 वर्ष पूर्व दुकानो का निमार्ण करके उसको 30 वर्ष के लीज पर दिया हुआ है इसी में कई दुकानदार के द्वारा अपने दुकान के पीछे स्थित रिक्त भूमि पर अवैध रूप से दुकान का निमार्ण कराने का कार्य को किये है। अभी वर्तमान में एक दुकानदार के द्वारा अपने दुकान के पीछे रिक्स शासकीय भूमि पर अवैध रूप से दुकान का निमार्ण कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस दुकान का निमार्ण करने के लिये संबंधित दुकानदार के पास किसी भी प्रकार से कोई अनुमति आदेश भी नही है। सरकारी नजूल भूमि पर अवैध रूप से दुकान का निमार्ण करते हुए यहा पर मनमानी का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। बताया जा रहा है

कि दुकान का निमार्ण करने के लिये नगर पालिका सारंगढ़ तथा राजस्व विभाग सारंगढ़ से किसी भी प्रकार से कोई अनुमति आदेश या पट्टा भी दुकानदार के द्वारा प्राप्त नही किया गया है। केवल मनमानी करते हुए दुकान का निमार्ण किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट से महज 500 मीटर की दूरी पर केशरवानी भवन के नीचे जाने वाले रास्ते के लगा हुआ जगह पर उक्त निमार्ण को किया जा रहा है। इस मामले में नगर पालिका के सीएमओ से संपर्क करके निमार्ण कार्य और अनुमति संबंधी जानकारी चाही गई किन्तु उनसे संपर्क नही हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button