जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

बालिकाओं को बहला-फुसलाकर व्यपहरण करने वाले तथा उनके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को भेजा गया जेल

बालिकाओं को बहला-फुसलाकर व्यपहरण करने वाले तथा उनके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को भेजा गया जेल

बालिकाओं को बहला-फुसलाकर व्यपहरण करने वाले तथा उनके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को भेजा गया जेल

थाना-बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा 02 नाबालिक बालिकाओं को जम्मू -कश्मीर से बरामद कर किया परिजनों
को किया सुपुर्द

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़़,
थाना बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 20.01.2026 को पीड़िता की माता के द्वारा थाना बिलाईगढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिक बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला – फुसला कर भाग कर ले गया है । इसी प्रकार एक दूसरे प्रकरण में दिनांक 23.03.2026 को पीड़िता के पिता के द्वारा थाना का रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी रात में बिना बताए घर से कहीं चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे भला फुसलाकर भगाकर ले गया है । दोनों मामलों में थाना बिलाईगढ़ में पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर बालिकाओ की पतासाजी किया जा रहा था इसी दौरान तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर के माध्यम से पता चला कि दोनों बालिकाएं जम्मू- कश्मीर में है l

पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ सुनील शर्मा के द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर दोनों बालिकाओं को बरामद करने के लिए थाना और भारी बिलाईगढ़ को निर्देशित किया गया था, थाना प्रभारी बिलाईगढ़ के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती दीपिका मिंज के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पटेल, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा तथा महिला आरक्षक फुलकारी कुर्रे को बालिकाओं के बरामदगी हेतु भेजा गया था । पुलिस टीम के द्वारा एक पीड़िता को आरोपी रोशन बंजारे की कब्जे से नागमणि जिला जम्मू तथा दूसरी पीड़िता को ओमपुरा जिला बड़गांव, जम्मू (जम्मू – कश्मीर) से आरोपी शिवा पटेल के कब्जे से बरामद किया गया । बालिकाओं के बरामद करने उपरांत थाना बिलाईगढ़ लाकर उसे पूछताछ करने पर बालिकाओं के द्वारा उक्त आरोपियों के द्वारा भाग कर ले जाना तथा मंदिर में शादी कर दुष्कर्म करना बताएं। दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है और बालिकाओं के उनके परिजन को सुपुर्द किया गया ।
नाम पता आरोपी गण
1. रोशन बंजारे पिता गंगा राम बंजारे उम्र 21 वर्ष, पता – ग्राम पचरी, थाना बिलाईगढ़
2. शिवा पटेल पिता रामायण पटेल उम्र 26 वर्ष, पता – ग्राम तेंदुमुडी, थाना – बिलाईगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button