Uncategorizedजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अलवीरा कोसरिया ने पेश की दावेदारी

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अलवीरा कोसरिया ने पेश की दावेदारी

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अलवीरा कोसरिया ने पेश की दावेदारी

चुनाव सह प्रभारी पूनम सोलंकी को भेजा आवेदन, पूर्व में मंडल अध्यक्ष निखिल बानी को भी सौंप चुकी हैं बायोडाटासारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में दिसंबर माह में प्रस्तावित अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 08 बिड़पारा निवासी अलवीरा कोसरिया ने भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने अपनी दावेदारी से संबंधित आवेदन एवं बायोडाटा भाजपा की चुनाव सह प्रभारी पूनम सोलंकी को प्रेषित किया है। इससे पूर्व वह सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष निखिल बानी को भी अपना आवेदन सौंप चुकी हैं।अलवीरा कोसरिया ने अपने बायोडाटा में राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख करते हुए पार्टी के प्रति अपनी सक्रियता और समर्पण को दावेदारी का आधार बनाया है। वह वर्ष 2022 से 2025 तक जिला महिला मोर्चा सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। इसके अलावा बूथ क्रमांक 173 में महिला प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। भाजपा के संगठनात्मक कार्यों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है।*सामान्य परिवार से संगठनात्मक राजनीति तक का सफर*अपने संक्षिप्त परिचय में अलवीरा कोसरिया ने बताया है कि उनका जन्म रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अशोक नगर क्षेत्र के एक सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर सतनामी परिवार में हुआ। नौ सदस्यों वाले परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के कारण उन्हें प्राथमिक स्तर पर ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। वर्ष 2013 में गोविंद देवांगन से विवाह के बाद वह सारंगढ़ आकर रहने लगीं।उन्होंने अपने बायोडाटा में बताया है कि उनके पति गोविंद देवांगन वर्ष 2011-12 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठनात्मक कार्यों में योगदान देते आ रहे हैं। पति के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उन्होंने भी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी शुरू की। इसके बाद महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य और बूथ स्तर पर महिला प्रमुख के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दीं।*महिलाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच काम करने का अनुभव*अलवीरा कोसरिया का कहना है कि उनकी राजनीतिक यात्रा किसी बड़े राजनीतिक या आर्थिक परिवार की पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि सामान्य पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से निकलकर संगठन के साथ निरंतर कार्य करने के अनुभव पर आधारित है। संगठन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्हें महिलाओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और सामान्य परिवारों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को करीब से समझने का अवसर मिला है।उन्होंने अपनी दावेदारी में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। उनका कहना है कि भाजपा नेतृत्व यदि उनके संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण को उपयुक्त मानते हुए अवसर प्रदान करता है, तो वह पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।दिसंबर में होना है अध्यक्ष पद का चुनाव*सारंगढ़ नगर पालिका परिषद में दिसंबर माह में प्रस्तावित अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा में संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। अलवीरा कोसरिया द्वारा चुनाव सह प्रभारी पूनम सोलंकी को आवेदन प्रेषित करने और इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष निखिल बानी को आवेदन सौंपने के बाद उनकी दावेदारी सामने आई है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और संगठन के निर्णय पर सबकी नजरें रहेंगी कि आगामी चुनाव में भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button