राज्य

प्रधान आरक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

प्रधान आरक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस....

प्रधान आरक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में शोक और स्तब्धता का माहौल है. शनिवार तड़के उनका शव खैरागढ़ शहर के दाऊचौरा स्थित निवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार शीतल यादव अपने परिवार के साथ वार्ड क्रमांक 16 स्थित दाऊचौरा क्षेत्र में निवासरत थे.

शुक्रवार रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, जबकि वे घर के हॉल में थे. शनिवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शीतल यादव को गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा. यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की. दुर्ग से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी नहीं मिली है. ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. शीतल यादव को पुलिस विभाग में एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में जाना जाता था. उनके असामयिक निधन की खबर से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा दुख है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल यह मामला कई सवाल छोड़ गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button