
केंद्र? क्या कारण से बदला गया धान खरीदी कांग्रेस नेता राकेश पटेल तथा ग्रामवासियो ने खोला मोर्चा,फैसले के विरोध में चक्काजाम की चेतावनी
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सुवरगुड़ गांव के किसानों की धान बिक्री से जुड़ी समस्या अब तूल पकड़ने लगी है। वर्षों से भड़ीसार धान खरीदी केंद्र में अपना धान बेचते आ रहे सुवरगुड़ा के किसानों को अचानक केडा पर धान खरीदी केंद्र से जोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि शासन को गलत जानकारी देकर
यह बदलाव कराया गया है, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। किसानों की इस समस्या को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल ने मोर्चा खोलते हुए सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुवरगुड़ा एक आदिवासी बाहुल्य गांव है, जहां बड़ी संख्या में किसान खेती-किसानी पर निर्भर हैं। गांव के किसानों का कहना है कि पिछले लगभग पांच वर्षों से वे भड़ीसार धान खरीदी केंद्र में अपना धान बेचते आ रहे हैं। सुवरगुड़ा से भड़ीसार की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है, जबकि केडार गांव करीब 7 किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद अचानक सुवरगुड़ा के किसानों को भड़ीसार के स्थान पर केदार धान खरीदी केंद्र से जोड़ दिया गया है। इससे किसानों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ ही धान बिक्री के दौरान अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ सकता है।8 हजार क्विंटल धान की खरीदी का सवाल, बढ़ेगा दबावकिसानों के मुताबिक, सुवर गुड़ गांव से प्रतिवर्ष लगभग 8 हजार किटल धान की बिक्री होती है। वहीं भड़ीसार धान खरीदी केंद्र में कुल मिलाकर लगभग 31 हजार क्विंटल धान की खरीदी होती है। दूसरी ओर केडार धान खरीदी केंद्र में लगभग 45 हजार क्विंटल धान की खरीदी होती है। ऐसे में यदि सुवर गुड़ा के किसानों का करीब 8 हजार क्विंटल धान भी केदार केंद्र में शामिल कर दिया जाता है, तो वहां खरीदी का दबाव और बढ़ जाएगा। किसानों को आशंका है कि इससे टोकन, तौल, परिवहन और धान बिक्री की व्यवस्था प्रभावित होगी तथा उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।गलत रिपोर्टिंग से बदला गया खरीदी केंद्र ?ग्रामीणों का आरोप है कि सुवर गुड़ा के किसानों की वास्तविक स्थिति और सुविधाओं को ध्यान में रखे बिना शासन को गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर गांव को केदार धान खरीदी केंद्र से जोड़ दिया गया। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि केहार और पठारीपाली गांव के कुछ लोगों की कोचियागिरी के कारण ऐसी परिस्थितियां निर्मित हुई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। किसानों का कहना है कि उनके गांव में रकबा अधिक होने के बावजूद उत्पादन अपेक्षाकृत कम रहता है और धान बेचने के लिए मिलने वाले पर्चों को लेकर भी समस्या बनी रहती है। ऐसे में खरीदी केंद्र बदलने का निर्णय उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है।किसानों की बैठक में आंदोलन की चेतावनीइस पूरे मामले को लेकर गांव में किसानों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें धान खरीदी केंद्र बदलने के फैसले का विरोध किया गया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सुवरगुड़ा के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पांच वर्षों से किसान भड़ीसार में धान बेच रहे हैं, फिर अचानक उन्हें केडार केंद्र से जोड़ने का औचित्य समझ से परे है। उन्होंने कहा कि किसानों में इस निर्णय को लेकर भारी आक्रोश है। राकेश पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुवरगुड़ा के किसानों को भड़ीसार धान खरीदी केंद्र में धान बेचने की सुविधा बहाल नहीं की गई, तो सारंगढ़-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर छिंद गांव के पास चक्काजाम और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए किसानों द्वारा आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।अब प्रशासन के फैसले पर टिकी किसानों की निगाहेंसुवरगुड़ा के किसानों की मांग है कि पूर्व की व्यवस्था को यथावत रखते हुए उन्हें भड़ीसार धान खरीदी केंद्र से ही जोड़ा जाए, ताकि उन्हें कम दूरी में सुविधाजनक तरीके से धान बेचने का अवसर मिल सके। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग किसानों की इस समस्या पर क्या निर्णय लेते हैं। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धान खरीदी के इस सीजन में किसानों का आक्रोश सड़क पर उतर सकता है।



