
गोपालपुर मंड़ी के पास अज्ञात व्यक्तियो ने किया युवक पर ताबड़तोड़ हमला, हमले मे सर पर गहरी चोट जिले मे लगातार बिगड़ते जा रही है कानून व्यवस्था,

पुलिस पेट्रोलिंग नही होने और असामाजिक तत्वो पर कार्यवाही नही होने से सड़को पर उत्पात
बढ़ा,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कानून का भय नही?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सरसीवा थानार्न्तगत आने वाला ग्राम गोपालपुर के पास तीन अज्ञात युवको के द्वारा मंडी गेट के पास एक युवक पर हाकी-स्टीक से ताबडतोड़ हमला कर दिया जिससे उसके सर पर गहरी चोट लगी है। युवक की स्थिति को देखते हुए उसको बिलाईगढ़ हस्पताल रिफर कर दिया गया है। सरसीवा पुलिस ने तीनो अज्ञात युवको के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगतराम साहू ग्राम जोरा थाना भटगांव
में रहता है खेती किसानी का काम करता है उसने बताया कि दिनांक 04.06.2026 को रात्रि करीब 8-9 बजे उसका पुत्र नरिन्दर कुमार साहू अपने साढू के घर ग्राम झुमका से स्वयं के मोटर सायकल से ग्राम जोरा आ रहा था कि गोपालपुर के धान मंडी के सामने मेन रोड़ पर मोटर सायकल में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये हाकी स्टीक से हमला कर दिया है
जिससे उसके सिर में चोट लगा है। उसने बताया कि एक मोटर सायकल में तीन अज्ञात व्यक्ति आये और मेरे पुत्र को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये पीछे से हॉकी स्टीक से अचानक सिर के पीछे मारने लगे जिससे उसका पुत्र
अपने बाईक से गिर गया।
जिसके पश्चात अज्ञात लोगों के द्वारा पुनः वापस आकर हॉकी स्टीक से दुबारा माथे में मारने से चोंट लगकर खून निकलने लगा जिससे उसका पुत्र बेहोश हो गया। वहां से गुजरने के दौरान नीलेश उर्फ सिप्पू दुबे आये तो हमलावर उसे छोड़कर भाग गये थे । तब नीलेश दुबे द्वारा डायल 112 को फोन कर बुलवाया तथा डायल 112 के आने पर दो अन्य पुलिसकर्मी खिलावन बघेल के
द्वारा डायल 112 में बैठाकर प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसींवा भेजवाये थे किन्तु चोंट अधिक होने के कारण बिलाईगढ अस्पताल रिफर करने से 108 एंबुलेस से सीएचसी बिलाईगढ ले जाकर भर्ती कराया गया है ।
जिसका उपचार सीएचसी बिलाईगढ में चल रहा है। दिन-दहाड़े रात को 8-9 बजे ही सरसीवां-भटगांव मेन रोड़ पर जिस प्रकार से हाकी का स्टीक लेकर हमलावार मोटर सायकल परआये और युवक पर ताबडतोड़ हमला करने लगे उससे क्षेत्र मे भय का माहौल है। पुलिस की पेट्रोलिंग का अता-पता नही है और ना ही कानून का भय है जिसके कारण से सारंगढ़-बिलाईगढ़ला में असामाजिक तत्वो का बोलाबाला है। सरसीवा पुलिस ने तीनो अज्ञात युवको के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।



