राज्य

गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई: नए बॉयफ्रेंड ने बातचीत के शक में मिलने बुलाया, फिर दोस्तों संग मिलकर की मारपीट, वीडियो वायरल….

गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई: नए बॉयफ्रेंड ने बातचीत के शक में मिलने बुलाया, फिर दोस्तों संग मिलकर की मारपीट, वीडियो वायरल....

गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई: नए बॉयफ्रेंड ने बातचीत के शक में मिलने बुलाया, फिर दोस्तों संग मिलकर की मारपीट, वीडियो वायरल….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से मारपीट का एक मामला सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड और उसके भाई के साथ मारपीट की है। गर्लफ्रेंड से बातचीत के शक में उसे मिलने बुलाकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 नाबालिग को हिरासत में लिया है। यह पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल 5 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि विवाद एक छात्रा से पुराने परिचय और उससे बातचीत को लेकर हुआ था। बॉयफ्रेंड ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और मारपीट की। जांच के दौरान एक आरोपी और पांच नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया।

कैसे दिया पूरी वारदात को अंजाम

शिकायतकर्ता एक्स बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी छात्रा से दोस्ती थी। दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही, लेकिन बाद में उसने छात्रा से संपर्क करना बंद कर दिया था। 5 जून को उसे पंकज विश्वकर्मा का फोन आया, जिसने खुद को छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया और मिलने के लिए कहा। उसने मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन अगले दिन फिर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाया गया।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद 6 जून की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित अमनिक कैफे पहुंचा। वहां पहले से मौजूद युवक और उसके साथियों ने उससे बातचीत शुरू की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सभी ने युवक और उसके भाई से मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट का वीडियो भी किसी ने बना लिया था। अब जो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार 5 नाबालिकों और मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button