
नगर पालिका सारंगढ़ का आम चुनाव 6 माह बाद, अभी से भाजपा दावेदारो की शुरू हुई सक्रियता

अरविंद हरिप्रिया, विरेन्द्र निराला, हरिनाथ खूंटे, जीवन रात्रे के दावेदारी आई सामने,
15 वार्डो के पार्षदो का भी होगा चुनाव,
वार्डो का आरक्षण की प्रक्रिया भी होगी जल्द,
अध्यक्ष पद अजा के लिये है आरक्षित,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिये सत्ताधारी दल भाजपा अब धीरे-धीरे चुनावी मूड की ओर आ रही है। दिसंबर में होने वाले आम चुनाव को लेकर सत्ताधारी नगर पालिका में कब्जा करना चाहेगी और इसके लिये अभी से तैयारी शुरू होने के संकेत दे दिये है। अजा वर्ग के लिये आरक्षित नगर पालिका का अध्यक्ष में भाजपा के उम्मीदवार के सत्तारूढ़ होने पर उसे विधानसभा का भावी उम्मीदवार के तौर पर देखा जा सकता है। ऐेसे में भाजपा की तरफ से दावेदारो की सक्रियता अभी से मंत्री दरबार का परिक्रमा शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत से प्रमोशन होकर नगर पालिका बना सारंगढ़ में सरकार के तीन
बरस पूरे होने के बाद नगरीय निकाय का चुनाव होता है। पिछला चुनाव दिसंबर 2021 में हुआ था और इस बार भी दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है, हालांकि अभी नगर पालिका सारंगढ़ का आम चुनाव में लगभग 6 माह का समय है किन्तु अध्यक्ष पद के लिये प्रत्यक्ष तौर पर व्होट डाले जाने के बाद होने वाला इस पहले चुनाव को लेकर भाजपाई दावेदारो मे उत्साह का माहौल है। बताया जा रहा है कि सारंगढ़ विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा की ओर से मजबूत चेहरे की कमी को इस नगर पालिका चुनाव के द्वारा पूर्ति किये जाने के अवसर को देखते हुए पार्टी के शहरी नेताओ को पास एक शानदार अवसर है कि नगर पालिका चुनाव में विजयी
पताका लहराकर अपनी दावेदारी मजबूती से विधानसभा मे रख सकते है इस कारण से नगर पालिका का अध्यक्ष का होने वाला चुनाव भाजपा के उम्मीदवार के लिये विजयी होने पर विधानसभा का द्वार भी खोल सकता है।
इस कारण से नगर पालिका चुनाव मे दावेदारी को लेकर भाजपा के दावेदारो के बीच अंदर से ही सक्रियता प्रारंभ हो गई है। बताया जा रहा है कि संगठन स्तर पर अपने संपर्को के सहारे अभी से दावेदारी संबंधी चर्चाओ का दौर प्रारंभ हो गया है। वही सत्ताधारी दल होने के कारण से भाजपा दावेदारो को उम्मीद है कि नगर पालिका चुनाव में उनको सत्ता का फायदा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा की टिकट के लिये
प्रारंभिक तौर पर जिन्होने अभी अपनी दावेदारी को सामने रखना प्रारंभ कर दिया है उसमें भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, विरेन्द्र निराला, हरिनाथ खूंटे तथा जीवन रात्रे का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। इन तीनो दावेदारो के द्वारा अपना नाम प्रदेश भाजपा के उन नेताओ के सामने रखना प्रारंभ कर दिया है जो कि भाजपा की ओर से सारंगढ़ अंचल के चुनावो की देखरेख करते है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका सारंगढ़ का चुनाव को सत्ताधारी दल भाजपा काफी गंभीरता से लेने वाली है तथा सांरगढ़ नगर पालिका चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव में भी अपना परचम लहराने के लिये अभी से एक माहौल बनाने का प्रयास भाजपा करेगी।
बद से बदत्तर हुआ नगर पालिका का राज-काज?
सारंगढ़ नगर पालिका मे अभी कांग्रेस का सत्ता है किन्तु शहर बद से बदहाल है। ना तो यहा पर पानी की आपूर्ति नगर पालिका कर पा रहा है और ना ही सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कर पाये है और ना ही सड़को पर प्रकाश व्यवस्था अच्छा हो पाया है। इन सब कारणो से नगर पालिका के बदहाली से सारंगढ़ की शहरी जनता त्रस्त है। सप्ताहभर बाद मानसून आने वाला है किन्तु आज तक नाली सफाई का कोई भी अभियान प्रारंभ नही किया गया है। शहर की सड़को की बदहाली
किसी से छिपी नही है अधिकांश सड़के बद से बदत्तर स्थिति में है। वही जिला मुख्यालय बना सारंगढ़ अंधेरे मे डूबा रहता है। ऐसे मूलभूत सुविधाओ की समस्याओ को लेकर नगर पालिका सारंगढ़ कोई भी प्रभावी एक्शन नही ले रहा है। कई वार्ड ऐसे है जहां पर पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है वहा टैंकर तक नही पहुंच पा रहा है। नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी वर्षो से पदस्थ होने के कारण से मोटी चमड़ी वाले हो गये है। ऐसे मे नगर पालिका सरकार के काम- काज से शहरवासी बुरी तरह से त्रस्त है।
सभी 15 वार्ड भी विकास की गाथा से दूर?
सारंगढ़ नगर पालिका की कार्यप्रणाली देखकर शहरवासी भी दंग रह गये है। एक भी वार्ड मे इन साढ़े 4 सालो मे विकास का एक पत्थर भी नही रखा गया है। सभी 15 वार्डो में सबसे बुरी स्थित सफाई व्यवस्था की है यहा पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फ़्लाप हो गया है। वही नालियो की सफाई ठप्प पड़ी हुई है। वही पानी की समस्या से शहरवासी उबल गये है। शहर मे पानी की आपूर्ति को लेकर मारा-मारी हो रही है वही गर्मी के लिये टैंकर तक की खरीदी या बोर कराने तक की तैयारी शहर सरकार ने नही किया था इस कारण से नगर पालिका सारंगढ़ में
गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। वही नये जुड़े 21 गांव और पुराने 15 वार्ड में सर्वाधिक समस्या प्रकाश व्यवस्था को लेकर है। लगभग हर वार्ड में खंबो पर लाईट गायब है। नगर पालिका का अमला प्रकाश व्यवस्था करने मे असफल है। ऐसे कारणो से शहर के सभी 15 वार्ड में शहरवासी नाखुश दिख रहे है जिसका आने वाले समय मे पालिका के आम चुनाव मे गहरा असर पड़ेगा।



