
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव : कांग्रेस से अध्यक्ष पद
के लिये घनश्याम मनहर की दावेदारी ने चौकाया!
पूर्व विधायक पद्मा मनहर के पति है घनश्याम
मनहर,
कांग्रेस के लोकप्रिय चेहरे के रूप जाने जाते है
घनश्याम,
चुनाव पर्यवेक्षक विधायक चातुरी नंद को दिया
आवेदन,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका के लिये होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक पति घनश्याम मनहर का नाम सामने आने के बाद राजनितिक हल्को मे गर्माहट बढ़ गई है। दो माह बाद होने वाले चुनाव
में कांग्रेस के पर्यवेक्षक सराईपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद को अध्यक्ष पद हेतु आवेदन देने के बाद से ही शहर की राजनिति मे उबाल आ गया है। बड़े चेहरे और दमदार नेता की छबि के रूप मे घनश्याम मनहर को सारंगढ़ की राजनिति का चाणक्य कहा जाता है। ऐसे मे गुटबाजी के भंवरजाल में फंसी भाजपा के दावेदार घनश्याम गुरूजी के नाम सामने आने पर हैरान हो गई है। सरकारी गुरूजी पद से अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेने वाले तथा पूर्व विधायक पद्मा मनहर के पति
घनश्याम मनहर कांग्रेस संगठन के सबसे लोकप्रिय चेहरे मे से एक माने जाते है। शहरी राजनिति में उनका प्रभाव काफी ज्यादा है। युवाओ के बीच गुरूजी के नाम से जाने जाने वाले घनश्याम मनहर ने आज जिला
कांग्रेस कमेटी के बैठक के दौरान अपना आवेदन पर्यवेक्षक को सौपा। सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस में बैठकों और राय शुमारी का दौर जारी है प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली ने जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के साथ शहर कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ जन, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के दावेदारों से चर्चा की। जिन वार्डों से पार्षद तथा अध्यक्ष प्रत्याशियों का आवेदन प्राप्त हुआ है उसे विधिवत पर्यवेक्षक को सौंपा गया जिसमे आज सर्वाधिक चर्चित नाम पूर्व विधायक के पति घनश्याम मनहर का नाम मुख्य है। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष तथा 15 पार्षदो के होने वाले
चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी गंभीर नजर आ रही है और प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओ ने यहा पर चुनाव मे विजयश्री प्राप्त करने के लिये पूरा जोर लगाने का निर्देश जिला कांग्रेस कमेटी को दिया है। इसी तारतम्य में नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस बड़े चेहरो को मैदान मे उतार भी सकती है जिसके लिये आज पूर्व विधायक पद्मा मनहर के पति घनश्याम मनहर ने कांग्रेस पर्यवेक्षक को अपना आवेदन देकर शांत पड़ी
सारंगढ़ की राजनिति में गर्माहट ला दिया है। बताया जा रहा है कि घनश्याम मनहर की कांग्रेस के अध्यक्ष पद के टिकट की दावदेारी से ना सिर्फ कांग्रेस के अन्य दावेदार हैरान हो गये बल्कि भाजपाई खेमे में भी
चिंती की लकीरे खिची दिख रही है। जिस प्रकार से बड़े चेहरे के रूप मे कांग्रेस से घनश्याम मनहर ने आवेदन देकर राजनितिक चाल से सारंगढ़ की राजनिति को गर्म कर दिया है उससे भाजपा भी हैरान रह
गई। दिनभर भाजपा के नेताओ ने इस बात की पुष्टी करने के लिये सक्रिय दिखे कि कांग्रेस किसको मैदान पर उतार सकतर है। ऐसे मे कांग्रेस की ओर से घनश्याम मनहर का नाम सामने आने के बाद संभावना जताई जा रही है कि भाजपा भी बड़े चेहरे पर दांव लगाकर इस चुनाव को अपने नाम पर करें किन्तु जिस प्रकार से अभी भाजपा गुटबाजी के भंवरजाल में फंसी हुई है और चंद नेताओ के कब्जे में भाजपा का संगठन है उससे सारंगढ़ का राजनितिक समीकरण उलझा हुआ दिख रहा है।
बहरहाल कांग्रेसी टिकटार्थी के रूप मे घनश्याम मनहर का नाम सामने आने के बाद सारंगढ़ की नगरीय राजनिति में बड़ा उलेटफेर होने की संभावना दिख रही है। कांग्रेस अध्यक्ष के लिये टिकट किसे देगी? किसको मैदान पर उतारेगी? यह तो पार्टी संगठन निर्णय लेगी किन्तु बड़े चेहरे के रूप मे घनश्याम मनहर का नाम सामने आने के बाद सारंगढ़ की शांत पड़ी राजनिति मे अभी उबाल आ गया है इस बात में कोई दो राय नही है।



