
दहिदा के नावापारा गांव में ग्रामीण के घर में लगी भीषण आग घरेलू सामान जलकर खाक!

सारंगढ़ आईम्स न्यूज/सारंगढ़
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आगजनी की घटना सामने आई है ग्राम पंचायत दहिदा के आश्रित गांव नावापारा निवासी छाया लाल माली,पिता टेंगनू माली,के घर मे कल दिनांक 13 मार्च 2026 के करीबन 11 बजे के आस पास अचानक भीषण आग लग गई घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई घर मे आग उस वाक़्त लगी जब घर मे कोई नहीं थे सब दूसरे गांव गए हुए थे । घर मे अकेला उसके बेटा था जो खेत गया हुआ था ।आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भी भुजा नहीं पाए घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाई है घर में आग की शुरुआत कहां से हुई इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन आग एका-एक पूरे घर में फैल गई

जिसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ा है घर में लगी इस आग ने विकराल रूप ले लिया घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया घटना की जानकारी संबंधित विभागों को भी इससे अवगत कराया गया ताकि पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता मिल सके।



