
एसपी आंजनेय वाषर्णेय के जाते ही सारंगढ़ में असमाजिक तत्व बेलगाम,
दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमले से शहरवासी सकते में?
लाठी मे कई स्थान पर लगाया था कील,
जान से मारने किया गया प्रयास,
सोनू यादव एवं 2 अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस 333,118(1),296,115(2), 351(3),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस कप्तान आंजनेय वाषर्णेय के जाते ही कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगडनी शुरू हो गई है। शहर के हृदयस्थल लक्ष्मीबाई काम्लेक्स में बायज कलेक्शन दुकान के संचालक सम्मी केशरवानी पर दिन-दहाड़े तीन युवको ने हमला कर दिया। इस हमले के सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर दिख रहा है कि लाठी के डंड़ो से लैंस होकर आये तीन युवक व्यापारी के सिर पर ही वार कर रहे थे। उनका मकसद व्यापारी के जान लेने का दिख रहा है। दिन-दहाड़े दोपहर 2 बजे दुकान में घुसकर किया गया इस हमले से सारंगढ़ शहर मे दहशत का माहौल बन गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोनू यादव तथा 2 अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 333,118(1),296,115(2), 351(3),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आज इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है और शुरुवाती जाँच में कपडा विवाद सामने आ रहा है। इस मामले में पूरी तरह से जाँच से ही स्पष्ट होगा की आखिर इस घटना को करवाने वाला मास्टर माइंड कौन है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक-9 में रहने वाला सम्मी केशरवानी का शहर के हृदयस्थल वीरांगना लक्ष्मीबाई व्यावसायिक परिसर में ब्वायज कलेक्शन नाम से कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की भांति आज दोपहर लगभग 1.40 बजे दुकान मे आये ग्राहको को दुकान संचालक सम्मी केशरवानी कपड़ा दिखा रहा था कि उसी समय सोनू यादव तथा दो युवक वहा आये और दुकान संचालक सम्मी केशरवानी पर लाठियो से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दुकान संचालक सम्मी के सर को ही टारगेट किया गया था और ताबडतोड़ हमला किया गया। डंडे में लोहे का तीन-चार कील लगाया गया था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमला सुनियोजित षड़यंत्र के साथ किया गया था। पिड़ित व्यापारी सम्मी केशरवानी ने बताया कि शराब की खाली बोतल को भी हमलावर अपने साथ रखे हुए थे जिससे प्रतीत हो रहा था कि उनका जान लेने के लिये यह हमला किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि यदि दुकानदार सम्मी केशरवानी अपने आपको बचाने के लिये दुकान से भाग कर नही जाते तो उनका जान जा सकती थी। हमलावरो ने जिस प्रकार से दुकान संचालक पर ताबड़तोड़ हमला किया है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि हमलावर सुनियोजित तरीके से हमला करने के लिये आये थे और अपने साथ लाठी-डंडा साथ लाये थे। वही इस हमले की सभी घटना सीसीटीव्ही में रिकार्ड हो गई है जिसमें साफ-तौर पर दिख रहा है कि हमलावरो ने दिन-दहाड़े दुकान मे घुसकर व्यापारी पर जानलेवा हमला किया है। तीन युवक सीसीटीव्ही में दिख रहे है तथा लाठी-डंडा से लैंस है और व्यापारी सम्मी केशरवानी के ऊपर टूट पड़े है। सीसीटीव्ही फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि व्यापारी के सिर पर ही वार किया जा रहा था जो कि साफ बता रहा है कि मंशा व्यापारी की हत्या करने का रहा था।
कानून और व्यवस्था पर लगा प्रश्नचिन्ह?
जिला मुख्यालय सारंगढ़ में व्यापारी के दुकान घुसकर किया गया हमलें को लेकर कानून और व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। दुकानदार जब अपने दुकान मे सुरक्षित नही है और दोपहर 2 बजे उसके ऊपर हमला हो रहा है तो जिला मुख्यालय सारंगढ़ के सिटी कोतवाली थाना से 500 मीटर दूरी पर घटना कई सवाल खड़े कर रही है। जब तक पुलिस कप्तान के रूप में आंजनेय वाषर्णेय पदस्थ थे तब तक असामाजिक तत्वो मे खौफ था तथा किसी भी प्रकार के कानून और व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति नही बन रही थी। उनके केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने और नये एसपी के पदस्थापना नही होने पर असामाजिक तत्वो का बोलबाला हो गया है। सिटी कोतवाली में वर्षो से पदस्थ पुलिसकर्मियो के ही रहने के कारण से अपराधियो मे पुलिस का भय समाप्त होते दिख रहा है। जिसकी परणिति के रूप आज हुए हमले का देखा जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस ने सोनू यादव तथा 2 अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 333,118(1),296,115(2), 351(3),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
क्या व्यापारी संघ आएगा सामने ?
ऐसा नहीं है की इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं जिसके कारण व्यापारी वर्ग में दिनों दिन दहशत व्याप्त होते जा रहा है , ऐसे मामलों में देखना दिलचस्प होगा की व्यापारी वर्ग कितनी गंभीरता दिखाती है और व्यापारी सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाती है.



