
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी सपरिवार शादी में सरिया गये, वापस आये तो घर का ताला टूटा मिला,

रेड़ा गांव की घटना, अज्ञात चोर ने पार किये 17 हजार रूपये,
सिटी कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के रेड़ा में मेनरोड़ पर स्थित घर के सभी सदस्य शादी मे सरिया गये थे जब वापस आये तो मेन गेट सहित बेडरूम का ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर ने 17 हजार रूपये पार कर दिये। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोर के पतासाजी मे जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बसंत कुमार मेहर ग्राम रेडा का निवासी है तथा रिटायरमेंट बैंक कर्मचारी है उसने बताया कि उसका घर ग्राम रेडा डोंगिया तालाब मेन रोड किनारे है।
घर में वह और उसकी पत्नि बसंती के साथ रहता है। सरिया में शादी निमंत्रण होने से दिनांक 05.05.2026 को सुबह 9.00 बजे अपने घर में ताला लगाकर पति-पत्नि शादी मे चले गये थे, दिनांक 09.05.2026 को सुबह 10.00 बजे घर पहूंचे देखे तो घर के मेन गेट को लोहे के चैन से लाक किया था वह टुटा हुआ था अंदर कमरा के बेड रूम का अलमारी का दरवाजा खुला था अलमारी में रखे 15000 रूपये नगद एवं टीव्ही कमरा में कुर्सी के उपर पालिथीन में रखे सिक्का कुल 2000 रूपये नही था
कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के मुख्य दरवाजा के चैन का लाक तोडकर घर अंदर घुसकर रखे कुल 17000 रूपये नगदी को चोरी कर ले गया था। उसके बाद उसने गांव के सरपंच का बेटा जितेन्द्र पुराईन और उपसरपंच को बुलाकर घटना के बारे मे बताकर दिखाया। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोर के पतासाजी मे जुट गई है।



