जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में रेत घाटो को लेकर तनातनी : महानदी में अवैध उत्खनन को लेकर बढ़ी खींचतान?

सारंगढ़ में रेत घाटो को लेकर तनातनी : महानदी में अवैध उत्खनन को लेकर बढ़ी खींचतान?

सारंगढ़ में रेत घाटो को लेकर तनातनी : महानदी में अवैध उत्खनन को लेकर बढ़ी खींचतान?

प्रतिदिन 100 हाईवा रेत का हो रहा है अवैध उत्खनन?
सैकड़ो ट्रेक्टरो से वसूली जा रही है अवैध रायल्टी?
सरायपाली और रायगढ़ भेजा जा रहा है अवैध रेत?
अभी तक किसी भी रेत घाट का नीलामी नही हुआ है स्वीकृत,
रेत घाट पर कब्जा को लेकर दलबल के साथ तनातनी?
खनिज विभाग की लचर कार्यप्रणाली से शासन की छबि हो रही है धूमिल?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के महानदी के तटीय क्षेत्र के रेत घाटो को लेकर तनातनी बढ़ी हुई है। जिला प्रशासन ने सारंगढ़ विकासखंड़ के तीन रेत घाट की नीलामी कराई है किन्तु एक भी रेत घाट की नीलामी की स्वीकृति नही हुई है जिसके कारण से अभी तक विधिवत रूप से रेतघाट प्रारंभ नही हुआ है किन्तु अवैध रेत उत्खनन और अवैध रूप से रायल्टी के नाम पर राशी उगाही की शिकायतो के बीच बरभांठा रेत घाट पर कब्जे को तनातनी बनी हुई है। बीती रात को रेत घाट पर अवैध उत्खनन को लेकर दो पक्षो के बीच संघर्ष की स्थिति बन रही थी। बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।

इस संबंध में सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के दहिदा, जशपुर कछार और पासीद रेत घाट की नीलामी जिला प्रशासन के द्वारा संपन्न करा दिया गया है किन्तु एक भी रेत घाट की शेष प्रकिया पूर्ण नही हुई है जिसके कारण से रेतघाट को नीलामीकर्ता को सौपा नही गया है और ना ही किसी भी रेतघाट के लिये रायल्टी पर्ची जारी किया गया है। ऐसे में अभी से ही प्रतिदिन सैकड़ा के आंकड़ा को छूते हुए अवैध रूप से रेत का उत्खनन हाईवा में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि
अवैध रूप से पोकलैंड़ लगाकर रेत का उत्खनन किया जा रहा है। सूत्रो की माने तो प्रतिदिन हाईवा की भारी संख्या रेत उत्खनन के कार्य मे लगा हुआ है तथा पोकलैंड़ इस कार्य में सक्रिय है। भले ही अभी तक खनिज विभाग और जिला प्रशासन के आला अधिकारियो को महानदी की सीना छलनी करने वाले पोकलैंड़ नही दिख रहे हो लेकिन प्रतिदिन लाखो रूपये का अवैध व्यापार चरमसीमा पर पहुंच गया है।
बताया जा रहा है

कि दहिदा, जशपुर और पासीद रेत घाट से रेत निकालने के लिये प्रतिदिन सैकडो की संख्या में ट्रेक्टर भी पहुंच रहे है और यहा पर लोडिंग करने और रायल्टी के नाम पर मोटा रकम की अवैध उगाही किया जा रहा है। बताया जा रहा है दो दिन पूर्व जशपुर कछार से लगा हुआ रेतघाट बरभांठा में संचालित अवैध रेत घाट को कब्जा करने के लिये दो पक्षो के बीच जमकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। सूत्रो की माने तो दोनो पक्षो के द्वारा इस अवैध रेत घाट पर अवैध रेत उत्खनन के लिये पोकलैंड़ को महानदी पर उतार दिया गया जिसको लेकर जमकर खीचातानी चला। सूत्रो की माने तो मामले में हालात बिगड़ने की स्थिति मे पहुंच गया था।

बताया जा रहा है कि दहिदा, पासीद और जशपुरकछार का रेत उत्खनन का नीलामी को एक ग्रुप के द्वारा ही संचालित किये जाने का सिडिंकेट बनाया गया तथा नीलामी में भी उन्ही सिडीकेंट का नाम तय हुआ है। किन्तु अभी यह प्रक्रिया चल रही है और शासन की ओर से रेतघाट के संचालन की अनुमति नही मिली है फिर भी रेत उत्खनन का कार्य बेधड़क चल रहा है। सरायपाली और रायगढ़ भेजा जा रहा है अवैध रेत? बताया जा रहा है कि सारंगढ़ के महानदी से निकाले जा रहे रेत को सरायपाली और रायगढ़ मे खपाया जा रहा है। सारंगढ़ अंचल में रेत की मांग उतनी ज्यादा नही होने पर प्रतिदिन सैकड़ा के आंकड़ा को छूते हुए हाईवा सरायपाली या रायगढ़ की ओर रवाना हो रहे है। इन मालवाहन वाहनो मे ना तो रायल्टी पर्ची और ना ही परिवहन पास है। फिर भी धड़ल्ले से रेत का कारोबार चल रहा है। बताया जा रहा है कि खनिज विभाग का संरक्षण होने के कारण से महानदी का सीना का छलनी करके रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रायगढ़ के उद्योगो मे बड़े स्तर पर अवैध रेत को खपाया जा रहा है।

ट्रेक्टरो से अवैध रूप से वसूली?

सारंगढ़ के अप्रारंभ हुए रेतघाट से ट्रेक्टरो के माध्यम से प्रतिदिन रेत का उत्खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन सौ से अधिक ट्रेक्टर दिन-रात रेत के अवैध उत्खनन का कार्य करने मे जुटे हुए है। इन ट्रेक्टरो की लोड़िंग की सहायता के लिये रेत घाट में पोकलैंड़ और जेसीबी लगाया गया है और लोड़िंग चार्ज सहित रायल्टी के नाम पर मोटा रकम उगाही का कार्य भी अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सबकुछ जानते हुए भी खनिज विभाग इस मामले में अंजान बना हुआ है।

खनिज विभाग के संरक्षण में हो रहा है काम?

सारंगढ़ के रेतघाट दहिदा, जशपुरकछार, पासीद में अभी तक नीलामी की कार्यवाही पूर्ण नही हुई है फिर भी रेत उत्खनन, लोड़िंग और विभिन्न स्थानो पर मालवाहक वाहनो से रेत की आपूर्ति जैसे कार्यो को खनिज विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन
के कार्यालय के सामने से प्रतिदिन सैकड़ो वाहन अवैध रेत लेकर गुजर रहे है। सरायपाली और रायगढ़ जाने वाले वाहन भी शहर के बीच से रेत लेकर गुजर रहे है। किन्तु संरक्षण के कारण से इनपर कोई कार्यवाही नही हो रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक किसी भी रेतघाट को अधिपत्य मे लेने संबंधी कोई आदेश जारी नही हुआ है उसके पहले ही ठेकेदार के गुर्गे रेत घाट पर कब्जा कर लिये है और प्रतिदिन लाखो रूपये का वारा-न्यारा कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button