राज्य

न्यायधानी में प्रेमी जोड़े को घर में दिया रूम फिर वीडियो बनाकर किया ब्लेकमैल..

न्यायधानी में प्रेमी जोड़े को घर में दिया रूम फिर वीडियो बनाकर किया ब्लेकमैल..

न्यायधानी में प्रेमी जोड़े को घर में दिया रूम फिर वीडियो बनाकर किया ब्लेकमैल...

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले 33 वर्षीय ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को महिला ने अपने घर पर बुलाया। इसके बाद उन्हें मिलने के लिए रूम दे दिया। कमरे में जब ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड मिल रहे थे तभी महिला ने उनका वीडियो बना लिया। अब महिला वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांग रही है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाला 33 वर्षीय युवक ड्राइवर है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खूंटे से उसका परिचय है। महिला ने अपने बेटे के बर्थडे पर एक फरवरी को ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया था। शाम को ड्राइवर वहां पहुंचा। उसकी गर्लफ्रेंड पहले से वहां पहुंच गई थी। बेटे से केक कटवाने के बाद महिला ने रिश्तेदारों को घर से बाहर भेज दिया। उसने ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को रूम देकर संबंध बना लो कहा। जब ड्राइवर रूम पर गया तो महिला ने बेड पर धुला हुआ बेडशीट डाल दिया। साथ ही खिड़की में परदे भी लगाए। इसके बाद ड्राइवर ने कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया। इसके कुछ देर बाद ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड अपने-अपने घर चले गए। बाद में महिला ने ड्राइवर के मोबाइल पर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में स्क्रीनशाट भेजकर बताया कि उसने वीडियो बना लिया है। उसने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ड्राइवर से एक लाख रुपये की मांग की।

बदनाम करने की दे रही धमकी

अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद ड्राइवर जैसे ही अपने घर पहुंचा उसके मोबाइल पर स्क्रीनशाट आ गया। इसे देख ड्राइवर सदमे में आ गया। उसने महिला से बात करने की कोशिश की। उस रात महिला ने काल रिसिव नहीं किया। दूसरे दिन ड्राइवर उसके घर पर गया। तब महिला ने एक लाख रुपये नहीं देने पर ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को बदनाम करने की धमकी दी। उसकी धमकियों से ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड परेशान हो गए। आखिरकार युवक ने पूरे मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने अवैध उगाही का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button