राज्य

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खिला रहे थे सट्‌टा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई 6 सटोरिए गिरफ्तार….

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खिला रहे थे सट्‌टा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई 6 सटोरिए गिरफ्तार....

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खिला रहे थे सट्‌टा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई 6 सटोरिए गिरफ्तार….

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक,

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान इंडिया-न्यूजीलैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। डीडी नगर थाना क्षेत्र से अनिल खत्री और लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी www.onebet9.com वेबसाइट के जरिए मैच पर दांव लगवा रहे थे।

वहीं तेलीबांधा थाना क्षेत्र से धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी और अभय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी JMD777 नाम की आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट-2022 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button