राज्य

BSP से करोड़ों के स्क्रैप चोरी के बाद बड़ा एक्शन, CISF के डीआईजी का दिल्ली तबादला….

BSP से करोड़ों के स्क्रैप चोरी के बाद बड़ा एक्शन, CISF के डीआईजी का दिल्ली तबादला....

BSP से करोड़ों के स्क्रैप चोरी के बाद बड़ा एक्शन, CISF के डीआईजी का दिल्ली तबादला….

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए करोड़ों रुपए के स्क्रैप चोरी की घटना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भिलाई के डीआईजी आईपीएस नगेन्द्र नाथ त्रिपाठी का तबादला दिल्ली मुख्यालय में कर दिया गया है। एनएन त्रिपाठी 2009 बैंच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान में CISF में प्रतिनियुक्ति पर डीआईजी के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के स्थान पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बोकारो के पूर्व पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी चंदन कुमार झा की सीआईएसएफ भिलाई के डीआईजी के पद पर पदस्थापना की है। बीएसपी के सीआईएसएफ जवानों के बीच चर्चा है कि हाल ही में झारखंड कैडर से सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर गए बोकारो के पूर्व एसपी चंदन कुमार झा को इस इकाई की कमान बतौर डीआईजी पद पर जल्द ही मिल सकती है।

दरअसल स्क्रैप चोरी मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र के बड़े अधिकारियों के अलावा सीआईएफ के जवानों से भी पूछताछ की गई थी। वहीं माना जा रहा था कि सेल की ध्वजवाहक इकाई में सयंत्र के अंदर बिना किसी मिलीभगत के करोड़ों रुपए के स्क्रैप चोरी की घटना को अंजाम देना लगभग नामुमकीन माना जा रहा था। वहीं अब तक मुख्य सरगना संजय सिंह के साथ 13 आरोपियों को स्क्रैप चोरी मामले में पकड़ा गया है। इसके बाद सीआईएफ ने यह बड़ी फेरबदल की है।

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Image-2026-06-14-at-7.52.11-PM.jpeg

बीएसपी के उप कमांडेंट निधि सिंह का भी तबादला

इसके अलावा भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत उप कमांडेंट निधि सिंह को भी यहां से स्थानांतरित करते हुए केओपीए कोलकाता इकाई भेजा गया है। जबकि सेल के इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र यूनिट के डीआईजी एलके हाकिप का तबादला कोलकाता एयरपोर्ट कर दिया गया है। उनकी जगह नागपुर एयरपोर्ट में सीनियर कमांडेंट के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार को डीआईजी बनाते हुए इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र के सुरक्षा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button