जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ की चिकनी डीह घाट में फिर शुरू हुआ रेत माफियाओं का खेल, 

बिलाईगढ़ की चिकनी डीह घाट में फिर शुरू हुआ रेत माफियाओं का खेल, 

बिलाईगढ़ की चिकनी डीह घाट में फिर शुरू हुआ रेत माफियाओं का खेल, 

बिलाईगढ़ डमरुआ। चिकनी डीह घाट में एक बार फिर अवैध रेत खनन ने रफ्तार पकड़ ली है। पोकलेन मशीनों से खुलेआम रेत निकाली जा रही है और 60 से 70 ट्रैक्टरों में भरकर इसे धड़ल्ले से ढोया जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हैं कि मानो माफियाओं को प्रशासन का कोई डर ही नहीं रह गया है।

बात अगर पिछले साल की करें, तो मई 2024 में तत्कालीन खनिज अधिकारी भारद्वाज के निर्देश पर अनुराग नंद ने इसी घाट पर जोरदार कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा था। यह कार्रवाई उस समय एक मिसाल बन गई थी। अनुराग नंद की सतत निगरानी और प्रतिबद्धता के चलते 2024 में अवैध खनन पर लगाम लगाने की कई कोशिशें दिखाई दी थीं।लेकिन 2025 में स्थिति बिल्कुल उलट नजर आ रही है। खनिज की लूट मारी अपने चरम पर है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकारियों की ओर से कुछ छोटी-मोटी कार्रवाई जरूर की गई, लेकिन रेत के इस अवैध साम्राज्य पर उसका असर नगण्य है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जितनी अवैध खुदाई हो रही है, उसमें से शायद ही 10 प्रतिशत पर कार्रवाई हुई हो।

अब एक बार फिर अनुराग नंद को चिकनी डीह घाट की स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने विभागीय कार्रवाई की पुष्टि करते हुए जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और सख्त कदम उठाने की बात कही है।

क्या अब थमेगा रेत माफियाओं का खेल?

चिकनी डीह घाट में अवैध रेत खनन का यह सिलसिला न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि पर्यावरण और नदी की सेहत के लिए भी खतरनाक है। अब देखना होगा कि क्या इस बार भी अनुराग नंद वैसी ही ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पाएंगे जैसी उन्होंने 2024 में की थी, या फिर यह मामला भी कागजों तक सिमट जाएगा।

 

 

https://youtube.com/shorts/Jh7wZSBlcHU?si=Bvi_AEGn86eva9XL

 

https://youtube.com/shorts/DQCL9XW6g0I?si=vq23SxfVwJYQU7zo

 

https://youtu.be/oKHweDBGPVE?si=jhwbudevLMUdOVCZ

 

https://youtu.be/5shQFsAaBQA?si=BEi6NiwJWhVuHVu1

 

https://youtu.be/uBzOIjSYOZI?si=EsJgErbYMvP9-gwX

 

https://youtu.be/1mONQNQqlj4?si=HaL3pG9lTqq5pXZ9

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button