जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

वन विभाग के कॉरिडोर कक्ष क्रमांक 408 में लगी भीषण आग, हजारों पेड़ जलकर हुई खाक रेंजर की निष्क्रियता से लगातार हो रही है आगजनी की घटनाएं

वन विभाग के कॉरिडोर कक्ष क्रमांक 408 में लगी भीषण आग, हजारों पेड़ जलकर हुई खाक रेंजर की निष्क्रियता से लगातार हो रही है आगजनी की घटनाएं

वन विभाग के कॉरिडोर कक्ष क्रमांक 408 में लगी भीषण आग, हजारों पेड़ जलकर हुई खाक रेंजर की निष्क्रियता से लगातार हो रही है आगजनी की घटनाएं

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/बिलाईगढ़,
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनसीर रोड में स्थित कॉरिडोर कक्ष क्रमांक 408 में गुरुवार को अचानक से भीषण आग लग गई आसपास से आते हुए लोगों ने इस भीषण आग को देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी जब तक आग विकराल रूप ले चुका था इस विकराल आगजनी में हजारों की संख्या में पेड़ जलकर खाक हो गए हैं

यह आगजनी प्लांटेशन तक ही नहीं रहा आसपास के करीब चार से पांच किलोमीटर तक फैले वन विभाग के इमरती पेड़ों पर भी लग गई और देखते ही देखते पूरा प्लांटेशन में राख नजर आने लगे वन विभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पूरी तरह से सागौन पेड़ समेत अन्य फलदार वृक्षों को अपने चपेट में ले लिया था। इस प्रकार से देखा जाए तो यहां पर वन विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है ।

रेंजर की निष्क्रियता से आगजनी की घटनाएं बढ़ी

स्थानीय वन प्रेमी एवं लोगों का कहना है कि रेंजर अक्सर ऑफिस में रहते हैं या बाहर रहते हैं फील्ड में कम रूप से जाते हैं जिसकी वजह से बीते दिन वन विभाग के कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही आगजनी हुई थी जिसमें भी बड़ी संख्या में सागौन पेड़ जलकर खाक हो गए थे अपने कार्यालय के इतने करीब आगजनी को भी अधिकारी देख नहीं पाए ।

लाइन कटाई और सफाई के लिए जारी होता है लाखों रुपए

केम्पा मद से इस प्लांटेशन का निर्माण किया गया था जिसमें करोड़ों रुपए लागत आया था यह बिलाईगढ़ क्षेत्र के वन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी जिसमें अधिकारी समेत अन्य वन प्रेमी विजिट भी करते थे अब यह आगजनी में हजारों की संख्या में पेड़ों को नुकसान हुआ है इस प्लांटेशन में करीब 42000 मिश्रित वृक्षारोपण हुआ है जिसमें से अधिकतर वृक्ष जलकर खाक हो चुके हैं । जिसकी सुरक्षा के लिए लाखों रुपए हर साल जारी होते हैं और लाइन कटाई और सफाई का कार्य करना होता है लेकिन अक्सर अधिकारी इसके पैसे को बिना कार्य कराए निकाल लेते है और काम नहीं करते हैं ऐसे में आगजनी में आग अधिक फैल जाता है ।

पीसीसीएफ ने की थी इस कारिडोर को तारीफ

वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षण एवं वन बाल प्रमुख श्रीनिवास राव करीब 3 वर्ष पहले जब वन विभाग के केम्पा प्रमुख हुआ करते थे तब वह बिलाईगढ़ के दौरे पर रहे और इस प्लांटेशन का निरीक्षण किया था प्लांटेशन को देखकर श्रीनिवास राव बहुत खुश हुए थे और चौकीदार और सुरक्षा कर्मियों को 500 – 500 का इनाम भी प्रदान किया था लेकिन इस आगजनी से यह प्लांटेशन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्यवाही : एसडीओ

वन विभाग की एसडीओ अमित गुप्ता का कहना है कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद सारंगढ़ से भी टीम को रवाना कर दिया गया है प्रारंभिक तौर पर बीट गार्ड कि यहां पर लापरवाही सामने आई है सारंगढ़ की टीम जांच कर वहां से रिपोर्ट लाएगी इसके बाद क्लियर हो पाएगा । हमारी उड़ानदस्त की टीम भी वहां पर पहुंच रही है और पूरे मामले की जांच किया जाएगा । उक्त मामले में रेंजर की भी संलिप्त और लापरवाही उजागर होती है तो उन पर भी कार्यवाही करने की बात एसडीओ अमिता गुप्ता के द्वारा कही गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button