जनपद क्षेत्र नौरंगपुर क्रमांक 15 से उम्मीदवार बनाए गए श्रीमती प्रियंका दिनेश राजपुत
सारंगढ़
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 नौरंगपुर से शिक्षित व मिलनसार व्यक्तित्व की धनी श्रीमती प्रियंका दिनेश राजपुत को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा समंवयक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से इस नाम पर मुहर लगाई गई। गौर करने योग्य बात है कि नौरंगपुर बीडीसी क्षेत्र वर्तमान जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजु मालाकार का क्षेत्र है। वहीं प्रियंका दिनेश राजपुत भाजपा के पुर्व कद्वावर और लोकप्रिय भाजपा नेता स्वर्गीय गौतम सिंह की बहु है। दिनेश राजपुत भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय हस्ताक्षर हैं और लगातार पार्टी सेवा के कार्य करते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनके कार्याें पर विश्वास जताते हुए श्रीमती प्रियंका दिनेश राजपुत पर दांव लगाया है। जनपद पंचायत की इस सीट को कांग्रेस के सबसे मजबुत गढ़ के रूप में माना जाता है। बहरहाल प्रियंका दिनेश राजपुत के समर्थित उम्मीदवार घोषित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार है और कार्यकर्ता भी प्रचंण्ड जीत का दावा कर रहे हैं। दिनेश राजपुत से जब सारंगढ़ टाईम्स डिजिटल की टीम ने सम्पर्क किया तो उनके द्वारा सारंगढ़ टाईम्स डिजिटल के माध्यम से नौरंगपुर की जनता को साधुवाद प्रषित किया गया और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के हर संभव कोशिश की बात कही गई।