
क्या सारंगढ़ अस्पताल की हालत सुधरेगी या फिर…..
क्या सारंगढ़ अस्पताल की हालत सुधरेगी या फिर जस का तस स्थिति बना रहेगा, सारंगढ़ अस्पताल की हालत लगातार बिगड़ी हुई रहती है , लम्बे अरसे से अधिकारीयों द्वारा इसे सुधारने का प्रयास किया जाता रहा है , इसी क्रम में दो दिनों पहले सारंगढ़ कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे ने भी अस्पताल का दौरा किया, नवपदस्थ कलेक्टर महोदय से दौरा करने से कुछ सुधार की गुंजाइश जरूर बनती है, विशेष तौर पर रायगढ़ रिफर करने की परिपाटी पर जब तक अंकुश नहीं लगेगा तब तक सारंगढ़ अस्पताल सिर्फ रेफेर सेंटर की तरह ही भूमिका वान होगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मई 2025/गर्मी के दिनों में जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था के मददेनजर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के मुख्य अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दवा वितरण कक्ष में जाकर दवा वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इसी प्रकार सामान्य जांच कर रहे डॉक्टर, टेक्नीशियन, नर्स को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रयोगशाला, ओपीडी, आईपीडी, कुपोषित बच्चों का एनआरसी सेंटर, कैंटीन, अतिथि कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ साथ कलेक्टर ने 4 मरीजों और उनके परिजनों से कुशल क्षेम सहित हॉस्पीटल के व्यवस्था, खाने पीने, सोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेने के संबंध में पूछताछ किए। कलेक्टर ने मरीजों से उनके गांव, भर्ती मरीज की बीमारी, खून की कमी से खून चढ़ा रहे बालिका से कौन से कक्षा में और हॉस्टल में पढ़ रही है तो वहां खाने की व्यवस्था ठीक होने पर खून की कमी कैसे हो गई और कौन सा ब्लड ग्रुप चढ़ रहा है आदि जानकारी कलेक्टर ने मरीज और डॉक्टर से लिए। इसी प्रकार डेंटिस्ट और तंबाकू विरोधी कोटपा एक्ट का कार्य करने वाली डॉ इंदु सोनवानी ने कलेक्टर को जानकारी दी कि डेंटल के ओरल, केविटी आदि के इलाज यहां किए जाते हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, बीएमओ डॉ. रामलाल सिदार, डॉ. साय आदि उपस्थित थे। आशा जताई जा रही है की कलेक्टर के दौरे पश्चात् सारंगढ़ अस्पताल में कुछ सुधार जरूर देखने को मिलेगा।