राज्य

राजधानी के धान खरीदी केंद्र में पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला प्रशासन ने प्रभारी समिति प्रबंधक को किया सस्पेंड, 4 कर्मचारी भी हटाए गए…

राजधानी के धान खरीदी केंद्र में पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला प्रशासन ने प्रभारी समिति प्रबंधक को किया सस्पेंड, 4 कर्मचारी भी हटाए गए...

राजधानी के धान खरीदी केंद्र में पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला प्रशासन ने प्रभारी समिति प्रबंधक को किया सस्पेंड, 4 कर्मचारी भी हटाए गए…

रायपुरछत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। रायपुर जिले के मुनरेठी धान खरीदी केंद्र में नियमों की खुली अनदेखी करते हुए धान में सूखेपन को कम दिखाने के लिए सैकड़ों बोरियों पर पानी डाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए समिति प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा चार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की शाम लगभग 6.45 से 7.10 बजे के बीच, केंद्र परिसर में पाइपलाइन बिछाकर धान की बोरियों पर करीब 25 से 30 मिनट तक पानी डाला गया। उस समय केंद्र में हजारों क्विंटल धान का भंडारण मौजूद था। वीडियो वायरल होते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया धान खरीदी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वीडियो प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, मुनरेठी (पंजीयन क्रमांक 663) से संबंधित है। CCTV फुटेज में चार कर्मचारी सक्रिय दिखाई दिए, जिनमें से एक व्यक्ति पाइप के माध्यम से धान की बोरियों पर पानी डाल रहा था। पूछताछ में कर्मचारियों ने शुरू में चौकिदार के नज़रअंदाज होने का हवाला दिया, लेकिन CCTV फुटेज में उनकी पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड हो चुकी थी।

प्रशासन ने कार्रवाई करते इन कर्मचारियों को किया कार्यमुक्त

कुलेश्वर प्रसाद वर्मा – हमाल मुकर्दम

मनहरण रात्रे – रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल)

योगेश्वर बंजारे – रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल)

संजू ढीढी – धान खरीदी दैनिक कर्मचारी

प्रभारी समिति प्रबंधक निलंबित

इसके साथ ही प्रभारी समिति प्रबंधक चंद्रप्रकाश खंडेलवाल को निलंबित कर दिया गया है और उनका अतिरिक्त प्रभार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर, शाखा चंदखुरी के पर्यवेक्षक विजय कुमार साहू को सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button