राज्य

CG.खेल रही मासूम पर गिरी खौलती दाल, उपचार के दौरान गई जान…

CG.खेल रही मासूम पर गिरी खौलती दाल, उपचार के दौरान गई जान...

CG.खेल रही मासूम पर गिरी खौलती दाल, उपचार के दौरान गई जान…

कोरबा। खेलते वक्त मासूम के ऊपर सिगड़ी में चढ़ी खौलती दाल गिर गई। गंभीर रुप से झुलसी मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामढ़ी क्षेत्र की है। यहां शिवमंदिर गली में शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी तथा दो बच्चों के साथ निवासरत है। शंकर सुबह अपने घर के अंदर था। बाहर आंगन में उसकी पत्नी आरती सिगड़ी में दाल बना रही थी।

जबकि उसकी दो वर्षीय पुत्री आराधना समीप ही खेल रही थी। किसी कार्यवश आरती घर के अंदर चली गई। इसी बीच खेलते- खेलते आराधना सिगड़ी के पास पहुंच गई और उसमें चढ़ी दाल के बर्तन से टकरा गई। इससे बर्तन में खौल रही दाल उसके ऊपर गिर गई। घटना में मासूम बुरी तरह झुलस गई, उसकी रोने की तेज आवाज सुनकर शंकर और उसकी पत्नी भागते हुए आंगन में पहुंचे, तब उसे झुलसे देखे।

आनन फानन में उन्होंने आराधना को उपचार के लिए निहारिका क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में डाक्टरों ने उपचार कर मासूम को बचाने का भरसक प्रयास किया, बावजूद मासूम की जान नही बचाई जा सकी और आराधना ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button