
बिलाईगढ़ में सीएमओ और प्रशासन की बीच हुई खीचतान के बाद एसडीएम प्रफुल्ल रजक हटाये गये,

ऋचा सिंह बनीं बिलाईगढ़ की नई एसडीएम,
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के तेवर से सरकारी
महकमें में मचा हड़कंप?
बिलाईगढ़ में प्रशासनीक अधिकारियो के बीच छिड़े
जंग के बाद हुई कार्यवाही,
सीएमओ निवास में राजस्व विभाग के छापामार
हरकत से जिले की छबि हुई धुमिल?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ के एसडीएम प्रफुल्ल रजक को हटा दिया है। उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह को बिलाईगढ़ का नया एसडीएम बनाया है। आदेश मे नया प्रशासनीक दायित्व का नाम दिया गया है किन्तु अंदरखाने के सूत्र बताते है कि कलेक्टर मैडम बिलाईगढ़ में गत दिनो सीएमओ और राजस्व विभाग के बीच हुआ नूराकुश्ती से नाराजगी को बता रहे है। उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर पहले सीएमओ के निवास में एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सहित आधा दर्जन सरकारी करिंदे घुसकर बदमिजी किये थे। जिसके कारण से जिला प्रशासन की छबि धुमिल हुई थी। आज के फेरबदल को इसी परिप्रेक्ष्य मे देखा जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत जिले की तेजतर्रार डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह को बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वही बिलाईगढ़ में एसडीएम रहे रहे प्रफुल्ल रजक को अब जिला मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल को आदेश मे सामान्य प्रभार में बदलाव
बताया गया है किन्तु बिलाईगढ़ के एसडीएम प्रफुल्ल रजक को हटाने के पीछे बिलाईगढ़ मे बीते सप्ताह हुए विवाद को बताया जा रहा है। इस संबंध मे सूत्र बताते है कि बिलाईगढ़ मे सीएमओ यशवंत देवांगन और एसडीएम प्रफुल्ल रजक, तहसीलदार निलिमा अग्रवाल के साथ हुई खटपट से प्रशासन की छबि काफी धुमिल हुई है।
गत दो माह से एसडीएम प्रफुल्ल रजक के ऊपर पुराने सीएमओ सुनील चौधरी के पक्ष मे तरफदारी करने का आरोप छन-छन कर सामने आ ही रहा था। ऐसे बातो से कलेक्टर मैडम काफी नाराज बताई जा रही थी। वही गत सप्ताह नवपदस्थ सीएमओ यशवंत देवांगन के निवास मे एसडीएम प्रफुल्ल रजक के निर्देश पर तहसीलदार निलीमा अग्रवाल और राजस्व विभाग के करिंदो ने जिस प्रकार से उनके निज निवास मे प्रवेश किया और हुड़दंग मचाया उससे जिला प्रशासन की काफी किरकिरी हुई जिसके बाद से ही तय माना जा रहा था कि एसडीएम प्रफुल्ल रजक को जल्द ही हटा दिया जायेगा। बताया
जा रहा है कि ऋचा सिंह की पहचान जिले में एक सुलझी हुई, कार्यकुशल और निर्णय लेने में सक्षम अधिकारी के रूप में होती है, और वह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगी।
बहरहाल एसडीएम को हटाये जाने के बाद सरकारी अधिकारियो के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वही कलेक्टर ने ऐसे अधिकारियो को साफ संकेत दे दिया है कि अधिकारी शासन के निर्देश का पालन करें। अन्यथा कलेक्टर की प्रकोप से वे बच नही सकते है।



