
न्यायधानी में कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध किया तो भाई पर चाकू से किया हमला
बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय युवक ने वीडियो बना लिया, जिसे से युवती के भाई ने देख लिया। जब उसने आवाज लगाई तो युवक भागने लगा। इसी दौरान युवती की बुआ ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। बाद में उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के भाई से मारपीट की। इसी बीच उस पर चाकू से हमला भी कर दिया। युवती की मां ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद रात करीब सात बजे उसका बेटा घर के पास स्थित दुकान पर गया था। इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर उसके बेटे को पकड़ लिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट में मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों से छुड़ाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।




