जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ निवासी आलोक श्रीवास के पुत्र अभ्युदय का सीबीएसई नेशनल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन

सारंगढ़ निवासी आलोक श्रीवास के पुत्र अभ्युदय का सीबीएसई नेशनल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन

सारंगढ़ निवासी आलोक श्रीवास के पुत्र अभ्युदय का सीबीएसई नेशनल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़
सारंगढ़ के स्थानीय बड़े मठ निवासी छ.ग.ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक अशोक श्रीवास का नाती तथा शासकीय शिक्षक आलोक श्रीवास का सुपुत्र होनहार छात्र अभ्युदय श्रीवास ने खेल के मैदान में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की की है। अभ्युदय का चयन आगामी सी.बी.एस.ई. नेशनल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कम उम्र में हासिल की गई इस खेल उपलब्धि से सारंगढ़ जिले एवं रायगढ़ जिले के स्थानीय खेल जगत में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।आलोक कुमार श्रीवास के पुत्र अभ्युदय ने क्रिकेट के प्रति अपने गहरे समर्पण, नियमित कड़े अभ्यास और खेल अनुशासन के बूते यह मुकाम हासिल किया है।

अपनी सटीक तकनीक और शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। अभ्युदय के इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि अगर लगन सच्ची हो, तो छोटे शहरों की खेल प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर शहर का मान बढ़ा सकती हैं। उनके चयन की खबर सामने आते ही परिवार में भी खुशी की लहर है। श्रीवास परिवार ने आगामी राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रायगढ़ के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत अभ्युदेव का मानना है कि उनका चयन स्कूल में खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा का काम करेगा।

उल्लेखनीय है कि अभ्युदेव श्रीवास के दादा अशोक श्रीवास स्थानीय बड़े मठ पारा के निवासी है तथा छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक से बतौर शाखा प्रबंधक सेवानिवृत्त हुए है। वही उनके पिता आलोक श्रीवास शिक्षा विभाग मे व्याखाता के रूप मे रायगढ़ जिले मे पदस्थ है। साहित्यकार और कलाप्रेमी आलोक श्रीवास भी अपने हुनर को लेकर सारंगढ़ में प्रख्यात रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button