
मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन कर रहे एक आरोपी को भटगांव पुलिस ने पकड़ा
आरोपी से एक लाख रुपये का मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को किया गया जब्त

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/भटगांव,
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव के नेतृत्व में, भटगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्यावाही की गई थाना भटगांव पुलिस टीम द्वारा मेन रोड, में थाना के सामने मोटर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर भटगांव की तरफ आ रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अशोक श्रीवास पिता स्वर्गीय खोलबहरा श्रीवास उम्र 34 वर्ष निवासी आमाखोहा, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा बताया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से भूरे रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटे 02 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर उनमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन 2.055 किलो ग्राम कीमत 01लाख रु को एवं गांजा परिवहन,में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CF 3998, कीमत ₹20,000, को भी जब्त किया गया
जिसकी जुमला कीमती कुल 01 लाख 20 हजार रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। प्रकरण में आरोपी अशोक श्रीवास के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जुडिशल डिमांड पर भेजा गया।



