जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

कौन बनेगा भाजयुमो जिलाध्यक्ष ?

कौन बनेगा भाजयुमो जिलाध्यक्ष ?

कौन बनेगा भाजयुमो जिलाध्यक्ष ?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में इन दिनों संगठन विस्तार का दौर चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने जिला पदाधिकारियों की टीम घोषित कर दी है। जिसके बाद अब युवा मोर्चा को लेकर भी सुगबुगाहट अपने चरम पर है। बीते दिनों सारंगढ़ में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का प्रथम दौरा संपन्न हुआ जहां पर युवा मोर्चा ने बडे उर्जा और उत्साह के साथ अपने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। राहुल टिकरिहा के सारंगढ़ दौरे में सभी मंडलों ने अपने अपने स्तर पर अलग अलग स्थानों पर स्वागत सत्कार किया। कलगीडीपा, दानसरा, अटल परिसर, राजा पारा, भारत माता चैक, गढ़ चैक में लगातार स्वागत के बाद चंदाई स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के दावेदारों ने किया जोरदार स्वागत, लगाई ताकत
राहुल टिकरिहा के स्वागत के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी अपने अपने स्तर पर जोर लगाया। वहीं भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और सारंगढ़ के लोकप्रिय युवा नेता नयन बेहार लगातार राहुल टिकरिहा के साथ नजर आए। पुरे कार्यक्रम के दौरान राहुल टिकरिहा नयन बेहार को विशेष महत्तव देते दिखे। सारंगढ़ में युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय युवा नेता नयन बेहार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के सबसे बडे दावेदार हैं। पुर्व में एबीवीपी अध्यक्ष के तौर पर कार्य का चुके नयन नगर मंडल अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नयन बेहार अपने सक्रियता की वजह से भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भुषण पाण्डेय दोनो के ही गुड बुक में हैं। संघ परिवार से ताल्लुक रखने वाले नयन बेहार हमेशा सभी कार्यक्रमों में बढचढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। जिस प्रकार से राहुल टिकरिहा के द्वारा नयन बेहार को महत्तव मिलता दिख रहा है उससे स्पष्ट है कि नयन बेहार को प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा अपनी टीम में अवश्य महत्त्वपुर्ण स्थान देंगे। वहीं युवा मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी सुरज गुप्ता ने भी अटल परिसर मे अपनी टीम के साथ राहुल टिकरिहा का जोरदार स्वागत किया। सूरज गुप्ता भी पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं।

नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सुरज गुप्ता को नगर पंचायत भटगांव के सह चुनाव प्रभारी के तौर पर भी पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी थी जहां पर सुरज गुप्ता ने बहुत पसीना बहाया, बता दें कि नगर पंचायत भटगांव के चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली। इसके अलावा राजा पारा में भाजयूमो नगर मंडल अध्यक्ष और युवाओं के बीच बहुत कम समय में नाम कमाने वाले व विपक्ष के समय भाजपा का झंडा बुलंद करने वाने युवा नेता अक्षत स्वर्णकार ने राहुल टिकरिहा का अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ स्वागत किया। इस दौरान माॅ काली और माॅ समलेश्वरी के दरबार में भी प्रदेशाध्यक्ष ने मत्था टेका था। अक्षत स्वर्णकार की दावेदारी भी जिलाध्यक्ष के लिए बनी हुई है। नगर मंडल से आने वाले समय में सक्रिय चेहरे के रूप में अक्षत स्वर्णकार का नाम आ रहा है। राहुल टिकरिहा के काफिले का दमदार स्वागत भेड़वन मंडल के द्वारा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हितेश अजगल्ले एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया। मिलनसर व्यक्तित्व के धनी हितेश अजगल्ले का नाम भी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दावेदारी में आ रहा है। जिस प्रकार से जिले के दोनो ही सीटें आरक्षित हैं और जिला बाॅडी में पिछ़डा वर्ग से ज्योति पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है

तथा सामान्य वर्ग से अमित रिंकु तिवारी को जिला महामंत्री जैसा महत्तवपुर्ण दायित्व सौंपा गया है ऐसे में भविष्य के नेतृत्व को देखते हुए अनुसूचित जाति वर्ग से हितेश अजगल्ले का नाम बहुत मजबुती के साथ आ रहा है। अगर पार्टी में भविष्य के नेतृत्व पर मंथन हुआ और जातिगत समीकरण के आधार पर चयन हुआ तो हितेश अजगल्ले का नाम प्रमुखता के साथ महत्तव रखता है। गढ़ चैक में भी उमेश कोसीर मंडल के अगुवाई में राहुल टिकरिहा का स्वागत सत्कार किया गया। वहीं कलगीडीपा और दानसरा में सालर मंडल के द्वारा भी राहुल टिकरिहा का जोरदार स्वागत किया गया था। जिलाध्यक्ष की दावेदारी में इनके अलावा भी कई नाम हैं लेकिन उम्र के बंधनों के कारण कई चेहरे रेस से बाहर दिख रहे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय ज्योति पटेल को ही लेना है देखते हैं आखिर किस चेहरे पर पार्टी मुहर लगाती है और कौन सा चेहरा जिले में युवाओं की कमान प्राप्त करता है। बहरहाल युवा मोर्चा की दौड़ में अन्य और भी कई युवा चेहरे भीतर ही भीतर प्रयासरत हैं, आने वाले समय में कुछ और नाम भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button