जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़पूछता है सारंगढबिलाईगढ़

कोसीर में कलर प्रिंटर से छापे 17 हजार 500 रुपये के नकली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार

कोसीर में कलर प्रिंटर से छापे 17 हजार 500 रुपये के नकली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार

कोसीर में कलर प्रिंटर से छापे 17 हजार 500 रुपये के
नकली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार
घर बना जाली नोट छापने का अड्डा, 
हसौद पुलिस की बड़ी कार्यवाही़
सारंगढ़ अंचल में फिर सामने आया नकली नोट का
बड़ा खेल?
नरेश कुमार आदित्य (36 वर्ष) और संजय आदित्य (30 वर्ष), निवासी कहरापारा, ग्राम कोसीर को
किया गया गिरफ्तार,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़़
सक्ती जिले में नकली नोटों के मामले में नोट की छपाई करने वाले सारंगढ़ के कोसीर के निवासी निकले। हसौद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोसीर निवासी दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के
अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 500 और 100 रुपये के कुल 17,500 रुपये के कथित नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कलर प्रिंटर, नोट छापने का फ्रेम, कागज, कटर और एक एक्टिवा वाहन भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियो नरेश कुमार आदित्य (36 वर्ष) और संजय आदित्य (30 वर्ष), निवासी कहरापारा, ग्राम कोसीर है। दोनो के खिलाफ बीएनएस की धारा 178, 179, 180, 181, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हसौद पुलिस ने नकली नोट तैयार करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। दोनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास से 500 और 100 रुपये के मूल्यवर्ग के कथित नकली नोट बरामद किए हैं। इन नोटों का कुल अंकित मूल्य 17,500 रुपये बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आशंका है कि आरोपियों की
योजना इन नोटों को बाजार में चलाने की थी। हालांकि, नकली करेंसी कहां और किस तरह खपाई जानी थी इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने संजय आदित्य
के घर पर कलर प्रिंटर की मदद से लगभग 80 जाली नोट छापे थे। वे 23 अक्टूबर को हसौद बाजार में इन नोटों को चलाने गए थे, लेकिन दुकानदार के पहचान लेने पर लौट आए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कलर प्रिंटर और नोट छापने का फ्रेम जब्त पुलिस की कार्रवाई में कथित नकली नोटों के साथ उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त  की गई है। इसमें कलर प्रिंटर, नोट छापने का फ्रेम, कागज और कटर शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छपाई के  लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री कहां से लाई गई थी और आरोपी इस गतिविधि में कब से शामिल थे। जब्त उपकरणों की जांच से मामले से जुड़े दूसरे तथ्यों का पता चल सकता है।

कोसीर गांव के रहने वाले बताए जा रहे आरोपी
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का संबंध सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर क्षेत्र से बताया जा रहा है।पुलिस ने उनके कब्जे से एक एक्टिवा वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन का
इस्तेमाल कथित नकली नोटों को लाने-ले जाने या किसी अन्य काम के लिए किया जा रहा था। इस संबंध मेंपुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियो नरेश कुमार आदित्य (36 वर्ष) और संजय आदित्य (30 वर्ष),
निवासी कहरापारा, ग्राम कोसीर है।

क्या पहले भी बाजार में चलाए गए नकली नोट?
इस मामले में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपियों ने इससे पहले भी नकली नोट तैयार किए या बाजार में चलाए थे। जांच के दौरान यह पता लगाया जा सकता है कि उनकी
गतिविधियां केवल नोट तैयार करने तक सीमित थीं या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नेटवर्क या अन्य जिलों में नकली करेंसी की सप्लाई की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे
में जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा हसौद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस बरामद नोटों, छपाई के उपकरणों और अन्य जब्त सामग्री के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button