जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त: जिले के 72,922 किसानों को मिले ₹14.63 करोड़

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त: जिले के 72,922 किसानों को मिले ₹14.63 करोड़

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त: जिले के 72,922 किसानों को मिले ₹14.63 करोड़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा से देशभर के किसानों के खातों में राशि अंतरित की
जिला पंचायत और मंडी कार्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 100 से अधिक किसान हुए शामिल

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत जिले के 72,922 किसानों के बैंक खातों में ₹14.63 करोड़ की राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के पात्र किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित की। इस किस्त के रूप में देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग ₹18,680 करोड़ की सहायता दी गई।

योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर चार माह में ₹2,000 सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित किए जाते हैं। किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य कृषि निवेश को प्रोत्साहित करना और किसानों को आर्थिक सहयोग देना है।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी के निर्देशानुसार जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक, कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा कैलाश नायक, जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव सहित कृषि विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना।

किसानों की सहभागिता के लिए मंडी परिसर स्थित मंडी कार्यालय के सभाकक्ष में भी अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, मंडल महामंत्री श्री शिवम चंद्रा और अनुसूचित जाति मोर्चा के श्री देवेंद्र रात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वेबकास्ट देखा। कार्यक्रम में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त और किसान हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

गुजरात में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयां राष्ट्र को समर्पित की गईं तथा 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर का शुभारंभ किया गया। जिले की ग्राम पंचायतों और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button