Uncategorizedजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़राज्य

चक्रवात अर्नब: आफत की बारिश से सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित!

चक्रवात अर्नब: आफत की बारिश से सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित!

चक्रवात अर्नब: आफत की बारिश से सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित!
हजारो एकड़ फसल हुई प्रभावित,
सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और रायगढ़ जिला मे रेड़ अलर्ट,
आज भी रहेगा सभी स्कूल बंद,
फसल बर्बाद, मौसम विभाग की चेतावनी

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट  जारी किया गया है. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. अर्नब तूफान को लेकर सीएम साय के निर्देश के बाद सभी जिलों के कलेक्टर अलर्ट पर है. सुरक्षा को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला, रायगढ़ जिला सहित कई जिलो के स्कूलों में आज भी छुट्टी घोषित की गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है. इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। वही मौसम विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ तथा सक्ती जिले मे 30 अक्टूबर को भी भारी बारिश की चेतावनी दिया है तथा रेड़ अलर्ट घोषित किया है। चक्रवाती तूफान अर्नब का सर्वाधिक असर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे से सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ ब्लाक में लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन के द्वारा अधिकृत रूप से वर्षा
का आंकड़ा जारी नही किया गया है किन्तु जानकारो की माने तो लगभग 200 मिलीमीटर की वर्षा से अंचल तरबतर हो गया है। सारंगढ़ में दिनभर रूक-रूक कर वर्षा हो रही थी तथा शाम होते-होते यह काफी तेज बारिश मे तब्दील हो गई। बरमकेला तथा बिलाईगढ़ अंचल में भी वर्षा से जन-जीवन प्रभावित दिखा। सर्वाधिक परेशानी किसानो के माथे पर दिख रही है। छोटे या पतले धान लगाने वाले किसानो को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। वही तेज हवाओ के कारण से कई किसानो के फसल सो गई है जिससे वे काफी चितिंत दिखे। वही दिनभर चली बारिश के दौर के कारण से लोग घरो से ही बाहर नही निकले जिसके कारण से जन-जीवन पर इसका प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला है मौसम विभाग के अनुसार, शुक्ऱवार को जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव बने रहने की संभावना है. इसके बाद शनिवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है. तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जिले में ठंडक बढ़ गई है. मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है।

जिले  के सभी स्कूलों में अवकाश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला़ के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भी अवकाश घोषित किया गया है।  गौरतलब है कि अति वर्षा की संभावना को दृष्टिगत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू रहेगा।

फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान
लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में कटकर रखी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान हैं. यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है, तो कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखना किसानों के लिए चुनौती बन सकता है. किसानों को आशंका है कि बारिश से उनकी मेहनत और उपज को नुकसान हो सकता है. ऐसे में वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button