जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

घर में घुसे पैंगोलिन को पालीथीन में बांधकर रखा, मौत होने पर उसको तालाब मे फेंका? वन विभाग ने किया आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध, आरोपी न्यायिक हिरासत में,

घर में घुसे पैंगोलिन को पालीथीन में बांधकर रखा, मौत होने पर उसको तालाब मे फेंका? वन विभाग ने किया आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध, आरोपी न्यायिक हिरासत में,

घर में घुसे पैंगोलिन को पालीथीन में बांधकर रखा, मौत होने पर उसको तालाब मे फेंका? वन विभाग ने किया आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध, आरोपी न्यायिक हिरासत में,

बरमकेला के झाल परिसर के जगदीशपुर गांव की घटना,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
वन परिक्षेत्र सारंगढ़ सामान्य अंतर्गत झाल परिसर के ग्राम जगदीशपुर में पैंगोलिन की मौत के मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे ग्राम जगदीशपुरनिवासी गंगाराम चौहान के घर में एक पैंगोलिन घुसने की सूचना विभाग को मिली थी। सूचना के बाद उप वनमण्डल अधिकारी सारंगढ़ द्वारा घर की तलाशी के लिए वारंट जारी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने घर की तलाशी ली, लेकिन उस दौरान कोई वन्यप्राणी बरामद नहीं हुआ। बताया गया

कि गंगाराम चौहान ने अधिकारियों को बयान दिया था कि उसने पैंगोलिन को उसी रात जंगल की ओर छोड़ दिया था। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों को उसके बयान पर संतुष्टि नहीं हुई और पैंगोलिन की तलाश जारी रखी गई। इसी बीच 13 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम जगदीशपुर के तालाब के पास एक पैंगोलिन का शव बरामद हुआ। इसके बाद वन विभाग ने मामले की पतासाजी शुरू की। विभाग के अनुसार, पूछताछ के दौरान गंगाराम चौहान ने पैंगोलिन को प्लास्टिक की बोरी में भरकर घर में छिपाकर रखने तथा उसे बेचने के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की।

वन विभाग का दावा है कि बोरी में बंधे रहने के कारण पैंगोलिन की मौत हो गई और इसके बाद शव को गांव के तालाब के पास खेत में फेंक दिया गया। मामले में वन विभाग ने 14 सितंबर 2026 को वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20872/03 दर्ज करते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। विभाग के अनुसार पैंगोलिन अनुसूची-1 में संरक्षित वन्यप्राणी है। आरोपी गंगाराम चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन विभाग द्वारा मामले की आगे की जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button