
सुश्री पुर्णिमा मनहर ने छिन्द, गोडिहारी, दुर्गापाली में किया जनसम्पर्क
क्षेत्र क्रमांक 07 से है भाजपा अधिकृत प्रत्याशी
सारंगढ़ टाईम्स/सारंगढ़
आज दिनांक 7 फरवरी को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सुश्री पुर्णिमा मनहर ने छिन्द, दुर्गापाली, गोडिहारी ग्राम का दौरा किया। अपने डोर टु डोर जनसम्पर्क के दौरान सुश्री पुर्णिमा मनहर के साथ में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम वासियों ने पुर्णिमा मनहर का जोरदार स्वागत सत्कार किया तो वहीं जिला पंचायत प्रत्याशी ने ग्रामवासियों से पैर छुकर आर्शीवाद लिया। पुर्णिमा मनहर के जन सम्पर्क में जिस प्रकार से लोगों का हुजूम इकट्ठा होता जा रहा है उससे भाजपा के पक्ष में भी माहौल बनता जा रहा है। इस चुनाव में महतारी वंदन योजना का सर्वाधिक लाभ भाजपा प्रत्याशियों को मिलने जा रहा है केन्द्र की मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में एक बहुत बड़ा वर्ग हितग्राही वर्ग के रूप में स्थापित हो चुका है जिसका लाभ जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों को मिलने की पुरी संभावना है।