रायगढ़

रायगढ़ में दोस्त के आंसू का खौफनाक बदला: शराब दुकान के गार्ड को गोली मार बिहार भागा आरोपी, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार…..

रायगढ़ में दोस्त के आंसू का खौफनाक बदला: शराब दुकान के गार्ड को गोली मार बिहार भागा आरोपी, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार.....

रायगढ़ में दोस्त के आंसू का खौफनाक बदला: शराब दुकान के गार्ड को गोली मार बिहार भागा आरोपी, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार…..

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गेरवानी स्थित शराब दुकान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गोली चलाने वाले 19 साल के आरोपी विवेक कुमार यादव को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. मामले में फरार आरोपी रोशन ठाकुर की तलाश जारी है. पूरा मामला पूंजीपथरा थाना इलाके का है.

क्या है मामला (Raigarh Firing Case)

दरअसल, घटना 17 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. घायल सुरक्षा गार्ड चंद्रशेखर पटेल (43 वर्ष) ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत गेरवानी शराब दुकान में ड्यूटी पर तैनात था. बताया गया कि दुकान बंद होने के बाद कुछ असामाजिक तत्व अक्सर परिसर के आसपास पहुंचकर विवाद और गाली-गलौज करते थे. इसके बाद घटना वाली ही रात एक युवक दुकान के सामने पहुंचा और गार्ड के एक परिचित से गाली-गलौज एवं मारपीट को लेकर विवाद करने लगा. आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी देने के बाद अचानक पिस्टल निकाला और फायर कर दिया, जिससे गोली गार्ड चंद्रशेखर के पेट में लगी. घायल अवस्था में उसने आहाते के पीछे जाकर अपनी जान बचाई और साथियों को घटना की जानकारी दी.

डायल 112 को सूचना के बाद पहले घयाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मामले में घायल गार्ड की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/2026 में धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे. साथ ही क्षेत्र के अन्य प्लांटों में लगातार पुलिस पूछताछ कर रही थी, इस दौरान वारदात से जुड़ी बड़ी लीड मिली.

वारदात के बाद बिहार में छिपा था आरोपी

गोली कांड के बाद आरोपी विवेक कुमार यादव बिहार में छिपा हुआ था. वह रायगढ़ के गेरवानी स्थित अग्रोहा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करने के लिए आया था. एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन और उपनिरीक्षक के दिलीप बेहरा की नेतृत्व में पुलिस टीम को बिहार के जमुई जिले में रवाना किया गया. जहां पतासाजी के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी गई. इस दौरान पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आरोपी को पकड़ा. शातिर आरोपी ने पुलिस के आने की भनक लगते ही घर से खेते के रास्ते भागकर छिपने का प्रयास किया. हालांकि ज्यादा समय तक उसकी चालाकी काम नहीं औ 2 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को दबोच लिया गया. हिरासत में लेकर पुलिस आरोपी को रायगढ़ लेकर आई. आरोपी के कब्ज से एक पिस्टल बरामद किया गया है.

30 हजार में खरीदा पिस्टल, फोरमैन को डराने का था इरादा

आरोपी विवेक ने पूछताछ में पुलिस को दोस्त रोशन ठाकुर के साथ गार्ड से झगड़ा करने और फिर पिस्टल से फायरिंग की वारदात देने का अपराध स्वीकार किया. उसने बताया कि वह अग्रोहा स्टील प्लांट में मजदूरी करता था, जहां  फोरमैन प्रमोद शुक्ला पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था. उसे डराने के इरादे से वह बिहार से 30 हजार रुपए में पिस्टल और एक गोली खरीद कर साथ लाया था.  इसके बाद उसने फोरमैन प्रमोद शुक्ला को डराया-धमकाया भी.  17 अगस्त को विवेक अपने साथ रोशन ठाकुर के साथ गेरवानी के देशी शराब दुकान पहुंचा था, लेकिन देर रात आने की बात पर गार्ड चंद्रशेखर पटेल ने डांटा. इस पर दोनों युवकों का गार्ड से विवाद भी हुआ. दोनों लेबर क्वार्टर आ गए. गार्ड की डांट से रोशन ठाकुर काफी नाराज था और रो रहा था. अब विवेक यादव ने बदला लेने के लिए वापस पिस्टल लेकर शराब दुकान पहुंचा. विवेक ने गाली गलौज करते हुए गार्ड पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है. अपराधी किसी भी राज्य या क्षेत्र में जाकर छिप जाए, पुलिस टीम समन्वय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पतासाजी कर उसे कानून के दायरे में लाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button