
व्हाट्सएप से सट्टा पट्टी लेते एक आरोपी गिरफ्तार,आरोपी से मोबाइल व 2200 रूपये नगद
जप्त ANTF टीम तथा सारंगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

आरोपी का नाम- रमन निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 22 वर्ष सा फुलझरिया पारा,सारंगढ़
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा अति पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी श्री गोविंद सिंह दीवान के द्वारा जुआ-सट्टा पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर ANTF टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस के संयुक्त टीम के द्वारा मोबाइल में व्हाट्सएप से सट्टा पट्टी लेते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
अप0क्रं0- 483/2026 धारा- 6,7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 में घटना दिनांक- 23.09.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति पुष्प वाटिका पास मोबाइल पर व्हॉट्सऐप से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर ANTF तथा थाना स्टाफ के साथ घटना स्थल पुष्प वाटिका सारंगढ़ पास रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया,
जो मोबाइल में व्हाट्सएप से सट्टा पट्टी लिख रहा था। जिसका नाम पता पूछने पर रमन निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 22 वर्ष सा फुलझरिया पारा,सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ होना बताया जिसके कब्जे से 01नग मोबाइल नगदी रकम- 2200 रू0 जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र0आर0 अर्जुन पटेल,वीरेंद्र ठाकुर ,आरक्षक- कृष्ण डनसेना,पुरूषोत्तम राठौर, गौतम जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।



