
ग्राम नवरंगपुर, बीएसएनएल टॉवर के पास रेड कार्यवाही कर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06आरोपी गिरफ्तार…..

आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 5200 रु बरामद
आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ. ग. जुआ (प्रति.) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 20.08.2026 को अवैध जुआ के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 20.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवरंगपुर बीएसएनएल टॉवर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। इस
दौरान 06 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 5200 रुपये,मिलने पर विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि नरेंद्र मनहर आरक्षक चंदन दिनकर,संजय
भारद्वाज , गौतम जांगड़े एवं पुलिस लाईन में पदस्थ नव आरक्षकों का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी
1.राजू पिता लोकेश्वर सिंह सा डोमाडीह थाना सारंगढ़
2. सत्यनारायण पिता घसिया पटेल सा नवरंगपुर थाना सारंगढ़
3. माणिकचंद पिता बाबुलाल श्रीवास स नवरंगपुर थाना सारंगढ़
4. श्रीराम पिता रामलाल पटेल सा नवरंगपुर थाना सारंगढ़
5.कन्हैया लाल पिता घासीराम जायसवाल सा नवरंगपुर थाना सारंगढ़
6. रमेश पिता सुखराम सिदार सा फरसवानी थाना सारंगढ़



