राज्य

अकाल मौतों का कारण बन रहा ‘ब्लू वाटर’ होगा प्रतिबंध, आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम का ऐलान…

अकाल मौतों का कारण बन रहा ‘ब्लू वाटर’ होगा प्रतिबंध, आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम का ऐलान…

अकाल मौतों का कारण बन रहा ‘ब्लू वाटर’ होगा प्रतिबंध, आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम का ऐलान…

रायपुर। नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में हो रही मौतों पर संज्ञान लेते हुए आखिरकार सरकार फैसला लेती नजर आ रही है. आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा. खदानों के चारों ओर फेंसिंग की जाएगी. इसके लिए बाहर से आई टीम लगातार काम कर रही है. मंत्री टंक राम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लिक में हुई गिरफ्तारी पर कहा कि जो भी दोषी है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. सरकार साफ-सुथरी परीक्षा प्रणाली चाहती है.

वहीं छत्तीसगढ़ के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के युवाओं से संवाद को लेकर मंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाना है. युवाओं की बातों को सभी को सुनना चाहिए. युवाओं की बात नहीं सुनेंगे तो समस्याओं का हल कैसे करेंगे. वहीं रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र में स्थानीय सांसद, विधायक और महापौर का नाम नहीं होने के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम की जानकारी नहीं है. जो भी कार्यक्रम बनाता है, उसमें प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button