जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

किंकारी डैम की खूबसूरती पर बदहाली का ग्रहण! विश्राम गृह बना खंडहर, पर्यटकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

किंकारी डैम की खूबसूरती पर बदहाली का ग्रहण! विश्राम गृह बना खंडहर, पर्यटकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

किंकारी डैम की खूबसूरती पर बदहाली का ग्रहण! विश्राम गृह बना खंडहर, पर्यटकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

किंकारी डैम की खूबसूरती पर बदहाली का ग्रहण! विश्राम गृह बना खंडहर, पर्यटकों की उम्मीदों पर फिरा पानीबरमकेला के धौरादरहा स्थित पर्यटन स्थल की खुली पोल, टूटे दरवाजे, दरारों से भरी दीवारें और जर्जर झूले बयां कर रहे उपेक्षा की कहानीसारंगढ़ टाइम्स न्यूज | सारंगढ़-बिलाईगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, लेकिन सरकारी उदासीनता और रखरखाव के अभाव में कई खूबसूरत स्थल अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बरमकेला विकासखंड के ग्राम धौरादरहा स्थित किंकारी जलाशय है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जलाशय आज भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया गया विश्राम गृह खुद बदहाली का शिकार होकर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। भवन की जर्जर दीवारें, टूटे दरवाजे, उखड़ी बिजली वायरिंग और बर्बाद हो चुके झूले पर्यटन विकास के दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं।बरमकेला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित किंकारी जलाशय का निर्माण वर्ष 1982 में कराया गया था। करीब 208 हेक्टेयर जल क्षेत्रफल और 4,048 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाला यह जलाशय क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। विशाल जलराशि, हरियाली और आसपास का प्राकृतिक वातावरण इसे पिकनिक, सैर-सपाटे और पारिवारिक भ्रमण के लिए आकर्षक स्थान बनाते हैं। इसी संभावना को देखते हुए यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए विश्राम गृह, झूले और अन्य सुविधाएं विकसित की गई थीं। लेकिन समय के साथ देखरेख और मरम्मत का अभाव इन व्यवस्थाओं पर भारी पड़ गया। नतीजा यह है कि आज यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के बावजूद बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।विश्राम गृह की हालत जर्जर, दीवारों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारेंकिंकारी डैम स्थित विश्राम गृह की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। भवन की दीवारों में जगह-जगह बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। खिड़की और दरवाजे टूट चुके हैं, कमरों की बिजली वायरिंग उखड़ी हुई है तथा अलमारी, बिस्तर और अन्य सामान अनुपयोगी हालत में पड़े हैं। भवन के सामने बनी सीमेंट की कुर्सियां भी टूटकर खराब हो चुकी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले जर्जर अवस्था में हैं। वहीं छत तक जाने वाली सीढ़ियों और रेलिंग की स्थिति भी खराब हो गई है। आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध ने पर्यावरण और परिसर की स्थिति को और खराब कर दिया है।ऐसे हालात में परिवार के साथ घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचने वाले पर्यटकों को सुविधाओं के बजाय अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। जिस विश्राम गृह का उद्देश्य पर्यटकों को आराम और सुविधा उपलब्ध कराना था, वही आज विभागीय उपेक्षा का प्रतीक बन गया है।शिकायतें हुईं, प्रस्ताव बने, लेकिन धरातल पर नहीं दिखा सुधारकिंकारी डैम स्थित विश्राम गृह की बदहाली का मुद्दा नया नहीं है। इसकी मरम्मत और जीर्णोद्धार की मांग पहले भी कई बार उठाई जा चुकी है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद पटेल ने भवन की खराब स्थिति को लेकर तत्कालीन सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया था। वर्ष 2000 में भी मरम्मत के लिए स्वीकृति मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्य आगे नहीं बढ़ सका।करीब चार वर्ष पहले विश्राम गृह को पर्यटन मंडल के अधीन किए जाने से क्षेत्रवासियों को उम्मीद जगी थी कि अब इस प्राकृतिक स्थल का पर्यटन की दृष्टि से विकास होगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। बाद में भवन को पुनः जल संसाधन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। विभागीय जिम्मेदारियों के इस फेरबदल के बीच विश्राम गृह की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।बजट में फिर भेजा गया प्रस्ताव, अब प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजारविश्राम गृह के जीर्णोद्धार का मामला बजट प्रक्रिया में भी पहुंचा, लेकिन पिछले बजट सत्र में भेजे गए प्रस्ताव को प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल सकी। अब जल संसाधन विभाग ने एक बार फिर भवन की मरम्मत और सुधार कार्य को बजट में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है।इस संबंध में जल संसाधन विभाग बरमकेला के एसडीओ ईश्वर दत्त भगत के अनुसार, किंकारी डैम स्थित विश्राम गृह के सुधार एवं मरम्मत के लिए इस बार भी बजट में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अब देखना होगा कि प्रस्ताव को कब तक स्वीकृति मिलती है और कब वास्तव में निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू हो पाता है।पर्यटन विकास के लिए जिला प्रशासन की पहल जरूरीसारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पर्यटन की दृष्टि से कई प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं। किंकारी जलाशय भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विशाल जलराशि और शांत वातावरण के कारण जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता रखता है। जरूरत है तो यहां बुनियादी सुविधाओं के विकास, नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की।जिला प्रशासन को इस दिशा में विशेष पहल करने की आवश्यकता है। पर्यटन स्थलों की उपेक्षा न केवल स्थानीय संभावनाओं को सीमित करती है, बल्कि जिले की पर्यटन पहचान को भी प्रभावित करती है। किंकारी डैम के विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, जर्जर झूलों की मरम्मत, परिसर की सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं की व्यवस्था कर इसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।आखिर कब बदलेगी किंकारी डैम की तस्वीर?सबसे बड़ा सवाल यही है कि वर्षों से मरम्मत और जीर्णोद्धार के प्रस्तावों में उलझे किंकारी डैम के विश्राम गृह की तस्वीर आखिर कब बदलेगी? क्या इस बार बजट में भेजा गया प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति तक पहुंचेगा या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में ही सिमटकर रह जाएगा? जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को अब ठोस पहल करने की जरूरत है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य शुरू होने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button