जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नही बना 5 करोड़ का गौरवपथ, 3 करोड़ का इंड़ोर स्टेड़ियम उन्नयन?

सारंगढ़ में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नही बना 5 करोड़ का गौरवपथ, 3 करोड़ का इंड़ोर स्टेड़ियम उन्नयन?

सारंगढ़ में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नही बना 5 करोड़ का गौरवपथ, 3 करोड़ का इंड़ोर स्टेड़ियम उन्नयन?

50 लाख का बस स्टैंड़ भी आज तक शुरू नही?
1 करोड़ की लागत से बनने वाला गार्डन भी नदारद?
एक साल बीतने के बाद भी काम सिर्फ कागजो पर सिमट गया?
बदहाल सारंगढ़ में विकास कार्य को लगा ग्रहण?
मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा अधर में अटकी?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सालभर पूर्व सारंगढ़ में 5 करोड़ रूपये की लागत से चंदाई तक गौरव पथ निमार्ण तथा 3 करोड़ की लागत से इंड़ोर स्टेड़ियम का जीर्णोद्वार, 50 लाख की लागत से बस स्टैंड का नवीनीकरण की घोषणा किये थे जो कि आज भी सिर्फ घोषणा तक सिमित है। ना तो गौरवपथ बन पाया और ना ही इंड़ोर स्टेड़ियम का जीणोद्धार हो पाया है। बस स्टैंड़ में भी विकास नही हुआ है। ऐसे मे सारंगढ़ की इस उपेक्षा को लेकर सोशल मिडिया में भी सवाल खड़े हो रहे है और धरातल पर भी सरकार पर सवाल उठाये जा रहे है। बीत वर्ष अगस्त माह में जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सारंगढ़ आगमन हुआ था तब कई
घोषणा मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़ शहरी क्षेत्र के लिये किया था जिसमे प्रमुख रूप से सारंगढ़ के गौरवपथ को एक्टेंशन करते हुए इसके चंदाई तक बढ़ाने की घोषणा मुख्य थी। इसके लिये लगभग 5 करोड़ रूपये की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने इस गौरवपथ को सारंगढ़ का विकास का पथ का नाम दिया था। लेकिन आज एक बरस बीतने के बाद भी चंदाई तक का गौरवपथ का अता-पता नही है।

नगर पालिका सारंगढ़ को इस गौरव पथ का निमार्ण करना था किन्तु ना तो टेंड़र का पता है और ना ही काम का पता है? जिसके कारण से आज तक जर्जर सड़क से सारंगढ़वासी परेशान चल रहे है। वही सारंगढ़ में 3 करोड़ की लागत से गदहाभाठा रोड़ पर बना इंड़ोर स्टेड़ियम का जीर्णेद्धार करने के लिये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 3 करोड़ रूपये से जीर्णोद्धार करने की घोषणा किया था किन्तु आज तक इस इंड़ोर स्टेड़ियम के लिये कोई भी पहल नही हुई है और कोई भी वर्कआर्डर ना तो सेंशन हुआ है और ना ही कार्य संपन्न हुआ है जिसके कारण से इंड़ोर स्टेड़ियम बदहाल पड़ा हुआ है। वही नगर पालिका सारंगढ़ के बस स्टैंड़ के लिये 50 लाख रूपये की भी स्वीकृति की घोषणा किया गया था लेकिन टेंड़र तक इस कार्य के लिये नही हो पाया है। इसी प्रकार से नगर पालिका क्षेत्र मे सर्वसुविधायुक्त गार्डन के लिये भी 1 करोड़ रूपये की घोषणा मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा किया गया था किन्तु इसका भी कोई अता-पता अभी तक नही है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा कराने की जवाबदारी जिला प्रशासन को दिया जाता है किन्तु सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के प्रशासन के द्वारा इस मामले में विशेष रूचि नही लिया गया जिसके कारण से आज भी उक्त घोषणाओ को लेकर स्वीकृति राशी का आबंटन अप्राप्त है। जिसके कारण से टेंडर की प्रक्रिया और अन्य प्रकिया अभी भी अधूरी है। बहरहाल अब इस मामले में अब सबकी निगाहे संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की ओर है जिसके विशेष पहल से सारंगढ़ के इन विकास कार्यो के लिये शासन से राशी प्राप्त होकर कार्य प्रारंभ हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button