सुबह सुबह रायगढ़ के केलो नदी में 5 महीने का भ्रूण देखा गया।
रायगढ़ में केलो नदी में 5 महीने का भ्रूण देखा गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले ने यह लाश देखा। देर रात में किसी ने अंधेरे में इसे नदी में फेंका होगा। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बेलादुला खर्राघाट मार्ग पर कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। तभी उन्हें खर्राघाट के पास केलो नदी में पानी में डूबा हुआ एक भ्रूण दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने चक्रधर नगर पुलिस को मामले की सूचना दी। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भ्रूण को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि भ्रूण करीब 5 महीने का होगा। आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देर रात में फेंका गया होगा मोहल्लेवासियों की माने तो देर रात में किसी ने अंधेरे में इसे पचरी के पास केलो नदी में फेंक दिया होगा। बताया जा रहा है कि, रात के समय उस रोड पर लोगों का आना-जाना लगभग कम होता है। उसी का फायदा उठाकर कोई भ्रूण फेंक कर चला गया।