जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान का सारंगढ़ में भव्य स्वागत, बाइक रैली से हुआ अभिनंदन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान….

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान का सारंगढ़ में भव्य स्वागत, बाइक रैली से हुआ अभिनंदन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान....

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान का सारंगढ़ में भव्य स्वागत, बाइक रैली से हुआ अभिनंदन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान….

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान के प्रथम सारंगढ़ आगमन पर रविवार को चौहान समाज, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर लगभग 2 बजे उनके सारंगढ़ पहुंचने पर शहर में जगह-जगह समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम बिलासपुर रोड स्थित मरार (पटेल) धर्मशाला में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सारंगढ़ आगमन के बाद रामलाल चौहान ने पुष्प वाटिका स्थित जैतखाम एवं संत गुरु घासीदास जी के प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं सामाजिक सौहार्द की कामना की। इसके बाद भारत माता चौक सहित विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

युवा प्रकोष्ठ ने निकाली भव्य बाइक रैली

कार्यक्रम की सबसे खास बात चौहान समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा निकाली गई भव्य बाइक रैली रही। सैकड़ों युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया। बाइक रैली के दौरान शहर का माहौल स्वागत के नारों से गूंज उठा। युवाओं के अभूतपूर्व उत्साह और आत्मीय स्वागत से रामलाल चौहान भी भावुक और गदगद नजर आए।

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले चौहान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार बताया और युवाओं से निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का भरोसा

अपने संबोधन में रामलाल चौहान ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और समाज के हितों के संरक्षण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता पर विशेष बल दिया।

भाजपा नेताओं की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, छाया विधायक शिवकुमारी चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रामाधार चौहान सहित जिले के अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सभी ने आयोग अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन में चौहान समाज, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ तथा समाज के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
[2:02 PM, 8/4/2026] Bunty Jio: *जिला कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी पर “फर्जी” होने का लग रहा बड़ा आरोप

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button