जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : 1.5 लाख लेकर वेंडर फरार, किसान पर ईएमआई और बिजली बिल की दोहरी मार,

पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : 1.5 लाख लेकर वेंडर फरार, किसान पर ईएमआई और बिजली बिल की दोहरी मार,

पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : 1.5 लाख लेकर वेंडर फरार, किसान पर ईएमआई और बिजली बिल की दोहरी मार,

योजना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/साल्हेओना,
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए कर्ज का जाल बन गई है।
विकासखंड बरमकेला के ग्राम गौरडीह निवासी भीमसेन पटेल के साथ 1.5 लाख रुपये की ठगी का
सनसनीखेज मामला सामने आया है। भीमसेन पटेल ने 2 मई 2026 को पीएमसूर्य घर योजना
के तहत वेंडर "राहुल अग्रवाल – रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन" के माध्यम से सोलर पैनल के लिए आवेदन किया
था। बैंक से लोन लेकर 1,50,000 रुपये सीधे वेंडर के खाते में ट्रांसफर कर दिए गये। लेकिन एक महीने से
अधिक समय बीतने पर भी न तो सोलर पैनल लगा, न ही कोई सामग्री भेजी गई। परेशान होकर भीमसेन ने
9 जून 2026 को सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता, बरमकेला को लिखित शिकायत देकर वेंडर पर
ब्लैकलिस्ट करने और ईएमआई रोकने की मांग की है।
शिकायत के बाद और बड़ा धोखा

शिकायत दर्ज होने के बाद वेंडर राहुल अग्रवाल ने आनन – फानन में भीमसेन के घर कुछ सामान भेजा और
काम आधा-अधूरा छोड़कर फिर फरार हो गया।अब किसान भीमसेन को बैंक की ईएमआई भी पटानी पड़
रही है और बिजली का बिल भी भरना पड़ रहा है। "मुफ्त बिजली" का सपना दिखाकर किसान को कर्ज और
अंधेरे में धकेल दिया गया। सोलर से एक यूनिट बिजली नहीं मिली, लेकिन लोन का बोझ और बिजली
विभाग का बिल दोनों चालू हैं।

अधिकारी भी कह रहे वेंडर की गलती

शिकायत के बाद वेंडर ने पीड़ित के घर सिर्फ सामान गिरवाया और काम आधा – अधूरा कर शेष कार्य
सामान आने के बाद करने की बात कही। जबकि हकीकत में घर में अंधेरा कायम है और वेंडर गायब है।
अधिकारी यह कह रहे हैं कि कागजों में काम होना गलत है ऐसे में पीड़ित को संबंधित पोर्टल पर आनलाइन
शिकायत दर्ज करना चाहिए।

क्या कहते है एई बरमकेला

" पीएम सूर्य घर योजना में वेंडर के द्वारा सारा सिस्टम लगता है। इसमें बिजली विभाग
सिर्फ आवेदक के सोलर पैनल सही लगा या नहीं इसका निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करता है। भीमसेन पटेल
मामले में वेंडर की लापरवाही है। आपको वेंडर के विरुद्ध पोर्टल में आनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इसमें
बिजली विभाग की कोई भूमिका नहीं है।

गदाधर सिदार, एई, बिजली विभाग, बरमकेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button