राज्य

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट….

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट....

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट….

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में परिणाम घोषित किए। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में करीब 3,20,535 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 77.15% विद्यार्थी सफल रहे। मेरिट लिस्ट में कुल 42 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है, जिनमें टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल हैं।

3 छात्र-छात्राओं ने किया टॉप

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में संध्या नायक, परिरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। महासमुंद जिले के एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान के साथ-साथ मुंगेली के न्यू जेनरेशन पब्लिक स्कूल के छात्र अंशुल शर्मा ने 99.00% अंक हासिल कर टॉप किया।

बेटियों ने फिर मारी बाजी, टॉप 10 में 8 लड़कियां

इस वर्ष भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। कुल पास प्रतिशत 77.15% रहा, जिसमें छात्रओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.03% दर्ज किया गया, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.27% रहा। इस तरह छात्राएं 8.76% आगे रहीं। पिछले साल 84.67 फीसदी छात्राएं, जबकि 78.07 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का दबदबा साफ दिखाई दिया, जहां टॉप-10 में 8 स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए।

रैंक छात्र अंक प्रतिशत जिला
1 संध्या नायक 594 99% महासमुंद
1 पारिरानी प्रधान 594 99% महासमुंद
1 अंशुल शर्मा 594 99% मुंगेली
2 रिया केशरवानी 593 98.83% कबीरधाम
2 रानू सिद्धिमयी साहू 593 98.83% महासमुंद
2 रेनुका प्रधान 593 98.83% महासमुंद
2 दिपांशी बौद्ध 593 98.83% रायपुर
2 नंदिता देवांगन 593 98.83% मुंगेली
3 कल्पना यादव 592 98.67% रायपुर
4 साहिल बरेट 591 98.50% दुर्ग
4 आदित्य बानू 591 98.50% रायपुर

हाईस्कूल (10वीं) का परिणाम, 77.15% छात्र पास

हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 3,16,730 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,40,402 बालक तथा 1,76,328 बालिकाएं शामिल थीं।

इनमें से 3,14,953 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 2,43,016 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।

बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.03%
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 72.27%

श्रेणीवार परिणाम इस प्रकार है-

प्रथम श्रेणी: 1,40,108 (44.48%)
द्वितीय श्रेणी: 96,721 (30.71%)
तृतीय श्रेणी: 6,187 (1.96%)

एक या दो विषयों में 19,347 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कुल 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जिनमें 15 नकल प्रकरण और 143 जांच श्रेणी में शामिल हैं। वहीं 1,616 परीक्षार्थियों के आवेदन पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 3 परीक्षार्थियों के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

पिछले वर्ष से सुधार

वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 76.53% था, जबकि इस वर्ष इसमें लगभग 0.62% की वृद्धि हुई है।

Chhattisgarh Class 10th-12th Result : रिजल्ट देखने के लिए इन लिंक पर करें क्लिक

https://cg.results.nic.in

https://cgbse.nic.in

https://results.cg.nic.in

https://results.digilocker.gov.in

https://timesofindia.indiatimes.com

https://www.tv9hindi.com

https://education.indianexpress.com

https://www.jagranjosh.com

https://www.ndtv.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button