जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

1 लाख 40 हजार के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सरिया पुलिस की कार्रवाई

1 लाख 40 हजार के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सरिया पुलिस की कार्रवाई

1 लाख 40 हजार के गांजा के साथ दो तस्कर
गिरफ्तार, सरिया पुलिस की कार्रवाई

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.265 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश ठाकुर (29 वर्ष) पिता आशाराम ठाकुर एवं अवि घोसी (26 वर्ष) पिता प्रहलाद घोसी शामिल हैं। दोनों मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदुखेड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 11 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़िसा के बरगढ़ से गांजा लेकर दो युवक मोटरसाइकिल से सरिया होते हुए मध्यप्रदेश जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना सरिया के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए नंबर की हीरो होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।

पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बरगढ़ (उड़िसा) से लेकर जबलपुर (मध्यप्रदेश) बिक्री के लिए जा रहे थे। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button