
न्यायालय में चल रहा है तलाक का मुकदमा, लेकिन अज्ञात शख्स ने शादी का बायोड़ाटा डाल दिया सामाजिक ग्रुप में?पिड़ित महिला ने किया पुलिस में शिकायत

पुलिस कप्तान से कार्यवाही की मांग,
सामाजिक व्हाट्सअप ग्रुप में बिना अनुमति बायोड़ाटा डालकर परेशान करने का आरोप,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के एक पिड़ित महिला का न्यायालय मे तलाक संबंधी मुकदमा लंबित होने के बाद भी उसके नाम पर बायोड़ाटा बनाकर शादी के लिये सामाजिक व्हाटसअप ग्रुप में डालकर मानसिक रूप से प्रताडित करने का मामला प्रकाश में आया है। पिड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कप्तान से करते हुए कार्यवाही की मांग किया है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ की रहने वाली सुनीता (परिर्वतित नाम) का विवाह सन 2022 मे पास के नगर में हुआ था परंतु पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर वह वर्तमान मे मायके मे निवासरत है तथा उसका परिवार न्यायालय में विवाह विच्छेद का मुकदमा चल रहा है
जो पूर्ण नही हुआ है। बावजूद इकसे किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पिड़ित महिला का बायोडाटा बनाकर बिना उसकी सहमति से सामाजिक विवाह व्हाटसअप ग्रुप में डाल दिया गया है। इस बायोडाटा को देखकर लगातार फोन करके विवाह संबंधी चर्चा किया जा रहा है। जिससे मानसिक रूप से परेशानी हो रहा है। इस संबंध में पिड़ित महिला और परिजनो के द्वारा फोन करने वालो से जानकारी मांगने पर बताया कि
सामाजिक विवाह संबंधी ग्रुप में बायोड़ाटा डाला गया है तथा उसी में दिया गया संपर्क नंबर के आधार पर कान्टेक्ट किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ को दिया गया आवेदन मे पिड़ित महिला ने मांग किया है कि सामाजिक व्हाटसअप ग्रुप में उसके बायोडाटा को बिना उसकी अनुमति के एवं बिना उसके परिवार के सदस्यों के अनुमति के डालकर उनको मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होने उचित कार्यवाही की मांग की है।



