जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़पूछता है सारंगढबिलाईगढ़राज्य

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन क्यों है मौन ? कब तक संरक्षण का खेल रहेगा जारी…

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन क्यों है मौन ? कब तक संरक्षण का खेल रहेगा जारी...

सारंगढ़ में महानदी के आधा दर्जन घाटो सें रेत का अवैध उत्खनन बेखौफ जारी,
खनिज विभाग के संरक्षण में चल रहा है अवैध उत्खनन?
स्वीकृति नही होने के बाद भी रेतघाट पर चल रहा है अवैध उत्खनन,
हर दिन सैकड़ो हाईवा रेत का अवैध उत्खनन,
मिरचीद अ, मिरचीद ब, जशपुर, दहिदा और बालपुर घाट में अवैध उत्खनन,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जनवरी माह में ही 5 रेतघाट की निलामी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है किन्तु
पर्यावरणीय मंजूरी और अन्य कारणो से आज तक रेत घाटो को ठेकेदारो के हवाले नही किया गया है
फिर भी खनिज विभाग के संरक्षण में इन रेत घाटो पर चयनित ठेकेदारो के द्वारा कब्जा कर लिया गया
है और अवैध रेत का उत्खनन का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है। साथ ही अन्य रेत उत्खनन करने वालो
से अवैध रूप से रायल्टी के नाम पर राशी भी लिया जा रहा है। ऐसा नही है कि खनिज विभाग को यह
जानकारी नही है। बल्कि सबकुछ जानते हुए भी खनिज विभाग अंजान बना हुआ है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में रेत ठेकेदार प्रशासन पर हावी दिख रहे है। यहा पर जनवरी माह में
संपन्न हुई नीलामी प्रक्रिया में 5 रेत घाटो के लिये ठेकेदार चयनित कर दिया गया है किन्तु विभागीय
कार्यवाही तथा पर्यावरणीय मंजूरी समेत कई कार्यवाही पूर्ण नही होने से 100 दिन बाद भी रेत घाटो के
निलामी को स्वीकृति नही मिल पाई है और आज तक रेत घाटो के लिये रायल्टी पर्ची भी जारी नही हो
पाई है। फिर भी इन रेत घाटो के लिये चयनित ठेकेदारो के गुर्गो के द्वारा अवैध रेत उत्खनन का कार्य
धड़ल्ले से किया जा रहा है तथा कई स्थान पर अवैध रूप से रेत का भंड़ारण का कार्य प्रारंभ कर दिया
गया है। वही रेत के अन्य वाहनो से भी अवैध रूप से रायल्टी के नाम पर अवैध उगाही भी किया जा
रहा है। जिला प्रशासन के नाक के नीचे प्रतिदिन सैकड़ो व्यावसायिक वाहन हाईवा से रेत का लाखो रूपये
का व्यापार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नीलामी के जिन हितग्राहियो के नाम पर रेतघाट
फायनल हुआ है उनको पर्यावरणीय स्वीकृति के साथ-साथ विभिन्न विभागो की एनओसी पूर्ण करने के
बाद ही खनिज विभाग इनके लिये खनि पट्‌टा जारी करेगा तथा उसके आधार पर रायल्टी पर्ची जारी
होने की कार्यवाही होगी। उस दिनांक से ही रेत घाट पर नीलामी में चयनित ठेकेदार अपना कार्य प्रारंभ
करेगा। किन्तु सारंगढ़ में ऐसा नही हो रहा है। 15 जनवरी को संपन्न हुई नीलामी प्रक्रिया में जिन पांच
रेत खदानो के लिये ठेकेदारो का नाम का चयन हुआ है उन सभी ने रेत घाटो पर कब्जा कर लिया है
तथा महानदी से तट से रेत खनन तक पहुंच मार्ग बना लिया है और पोकलैंड़ से अवैध उत्खनन का काम
शुरू कर दिया है। बिना रायल्टी और बिना स्वीकृति के ही रेत घाटो से अवैध उत्खनन का कार्य धड़ल्ले
से चल रहा है। इस मामलें में खनिज विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार से कार्यवाही नही करते हुए रेत

घाट के अवैध उत्खनन को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रतिदिन जिला कार्यालय के सामने से ही
सैकड़ो हाईवा रेत का अवैध उत्खनन कर कई स्थानो पर भेजा जा रहा है किन्तु खनिज विभाग के आंखो
पर पर्दा डला हुआ है।

ट्रेक्टर वालो से रायल्टी के नाम पर अवैध उगाही?

बताया जा रहा है कि सारंगढ़ महानदी से रेत का उत्खनन करने का बड़ा व्यापार प्रारंभ हो गया
है। ट्रेक्टर से रेत का उत्खनन कर परिवहन करने वालो को रायल्टी के नाम पर अवैध वसूली
किया जा रहा है। प्रति ट्रेक्टर 500 रूपये लिया जा रहा है। यह राशी कौन ले रहा है? और
रायल्टी पर्ची दे रहा है या नही? के सवाल पर बताया गया कि रायल्टी पर्ची नही दिया जा रहा
है और रेतघाट के ठेकेदार का नाम लेकर पैसा लिया जा रहा है। खनिज विभाग के सूत्रो का
कहना है कि रेतघाट के नीलामी प्रक्रिया अभी पूर्ण नही हुई है इस कारण से रायल्टी पर्ची नही
दिया गया है। ऐसे मे रेतघाट से रायल्टी के नाम पर राशी उगाही करना गलत है। वही खनिज
अधिकारी से इस संबंध में जानकारी लेने के लिये संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु
उनसे संपर्क नही हो पाया।

जिले में किसको-किसको मिला है रेत घाट का ठेका

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 5 रेत घाट की निलामी पूरी हुई है किन्तु अभी तक स्वीकृति
और आबंटन का कार्य नही हुआ है। पर्यावरणीय स्वीकृति नही मिलने से अभी तक रेत घाटो के
लिये स्वीकृति की कार्यवाही पूरी नही हो पाई है फिर भी रेत घाट में ठेकेदारो ने कब्जा कर
लिया है और बिना स्वीकृति के ही अवैध रूप से उगाही प्रारंभ कर दिया है। वर्षाकाल आने के
पहले कई स्थानो पर अवैध रूप से भंड़ारण का भी काम धड़ल्ले से चल रहा है किन्तु खनिज
विभाग के अधिकारी आंख मूंदे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार मिरचीद अ रेतघाट ललित साहू
निवासी ग्राम मिरचीद को मिली। मिरचीद ब सौरभ अग्रवाल रायपुर रोड सारंगढ़ को हासिल हुई। जशपुर
रेतघाट हेमंत जाटवर निवासी ग्राम साल्हे छिंद, दहिदा रेत खदान रामानंद जाटवर निवासी साल्हे छिंद,
बरगांव रविकांत दुबे ग्राम सिलाडेही जिला जांजगीर चांपा मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button