












भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव का सारंगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत
गढ़ चौक से भारतमाता चौक तक बाईक रैली से हुआ स्वागत,
भारतमाता चौक से शहर के भीतर हुआ शानदार स्वागत
कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान,
कार्यकर्ताओ को रिजार्च करने में सफल रहे प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव
लड्डू से तौले गये प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव
अजय गोपाल, सत्येंद्र बरगाह, गणेश महाजन, मयूरेश केशरवानी के नेतृत्व मे यादव भवन सें 500 से अधिक लोगों की भव्य रैली निकली
सारंगढ़,
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव का आज सारंगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने शानदार और भव्य स्वागत किया। गढ़ चौक से बाईक रैली के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात भारतमाता चौक से शहर भ्रमण कर विशाल कार्यकर्ताओ के साथ शहर में विभिन्न स्थानो पर प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई परिसर में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओ को उत्साहित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हन किया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव का पहला सारंगढ़ दौरा था उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ में काफी जोश था। युवा मोर्चा ने बाईक रैली के साथ प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव का जानदार स्वागत कर माहौल को भाजपामय कर दिया। वही सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उत्साहजनक उपस्थित से प्रदेशाध्यक्ष गदगद दिखे। वीरांगना लक्ष्मीबाई परिसर मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने कांग्रेस की सरकार को भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होने इसे माफियाओ की सरकार बताते हुए हर तरफ वसूली और भ्रष्टाचार का बोलबाल बताया। प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने कोयला माफिया, रेत माफिया के साथ साथ प्रदेश के लाखो निवासियो को लूटने के लिये माफियागिरी करने का आरोप लगाया। सारंगढ़ में आयोजित होने वाले गणतंत्र मेला को लेकर अरूण साव ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि 63 वर्षो से चनते आ रहा सारंगढ़ का प्रसिद्ध मेला को बंद कराकर सारंगढ़वासियो का अपमान भूपेश सरकार ने किया है। वही सारंगढ़ शहर की नजूल नामांतरण का रिकार्ड नही होने और आज तक अपड़ेट नही होने पर भी सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाये। उन्होने कार्यकर्ताओ को आव्हान किया कि केन्द्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ को राज्य सरकार के द्वारा रोक दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना को राज्य सरकार के द्वारा जानबूझकर रोका गया है और लाखो लोगो को उनका आशियाना नही मिल पा रहा है। इसी प्रकार से जलजीवन मिशन मे हर गांव में शुद्ध पेजयल के लिये पानी टंकी और पाईप लाईन बिछाने का कार्य को भी राज्य सरकार पूरा नही कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय और सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे़ पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके संरक्षण मे असामाजिक तत्वो को मनोबल बढ़ा हुआ है और कानून की धज्जिया उड़ रही है। वीरांगना लक्ष्मी बाई परिसर मे आयोजित इस सभा मे लगभग 2000 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री अरूण साव के साथ पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व बाल आयोग के अध्यक्ष यशवंत जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक केराबाई, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, शमशेर सिंह, डां.जवाहर नायक, जगन्नाथ पाणीग्राही मंचस्थ रहे।
रायपुर-सारंगढ़-झारसुगड़ा रेल लाईन के मुद़्दे पर रेल मंत्री से होगी पहल
प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने सारंगढ़ अंचलवासियो की मांग रायपुर-सारंगढ़-झारसुगड़ा रेल लाईन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस परियोजना के सुचारू संचालन के लिये विशेष पहल करने की बात कही। पत्रकारवार्ता में तथा भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच उन्होने इस रेल परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने और संसाधन उपलब्ध कराने के लिये विशेष पहल करने के लिये शीघ्र ही रेल मंत्री से मिलने की बात कही।
देवकुमारी लहरे के नेतृत्व में 300 महिला कार्यकर्ताओ का हुआ भाजप प्रवेश
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव के समक्ष आज 300 से अधिक महिलाओ ने भाजपा में प्रवेश किया। कोसीर क्षेत्र की दिग्ग्त नेत्री श्रीमती देवकुमारी लहरे के नेतृत्व मे 300 से अधिक महिलाओ ने आज भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई परिसर में आयोजित सभा मे इन महिलाओ ने भाजपा में प्रवेश किया।
भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर भोजन किया अरूण साव नें
प्रदेशभाजपा अध्यक्ष अरूण साव आज अपने कार्यक्रम संपन्न करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता के निवास में भोजन ग्रहण किया। सहसपुर में भाजपा का झंडा थामे रहने वाले गणेश महाजन के निवास मे प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने भोजन ग्रहण किया। तत्पश्चात नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पार्षद सत्येन्द्र सिंह बरगाह के निवास पहुंचकर उनके स्वं.पिताश्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली प्रदान किया तथा बरगाह परिवार को ढांढस बंधाया। जिसके बाद भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया के निवास में आतिथ्य को स्वीकार कर प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने राजनितिक चर्चा किया।
सारंगढ़ में रेलवे लाइन हेतु प्रयास करेंगे : साव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री अरुण साव अपने सारंगढ़ प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अरविंद हरिप्रिय के निवास पहुंचे तथा परिवार जनों से मुलाकात की । प्रदेश अध्यक्ष श्री साव के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, पार्षद सत्येंद्र बारगाह ,पार्षद मयूरेश केसरवानी तथा पार्टी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री हरिप्रिया के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया तथा आशा जताई कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। श्री साव ने कहा रेलवे लाइन हेतु शीघ्र ही रेलवे मिनिस्टर से समय लेकर के सारंगढ़ के कार्यकर्ताओं की मुलाकात कराएंगे तथा सारंगढ़ के पक्ष को मजबूती से रखा जाएगा। सौजन्य मुलाकात में श्री अरविंद हरिप्रिया व श्रीमती सविता हरिप्रिया भी साथ थी। श्री साव ने कहा कि सारंगढ़ में भाजपा संगठन मजबूत है तथा आने वाले समय में जन आंदोलन के माध्यम से जनता को भूपेश सरकार के कारनामों के बारे में जागरूक किया जाएगा भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे तथा कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं, महिलाओं, मजदूर और किसानों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी जन आंदोलन करेगी।
प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने ली प्रेस वार्ता,
सारंगढ आज दोपहर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैंकरा व पूर्व अध्यक्ष बाल सरंक्षण आयोग व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा यशवंत जैन के साथ सारंगढ पहुंचे जहां सबसे पहले मण्डल अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने गण चौंक स्थित प्रतिष्ठान में स्वागत किया इसके बाद कई अन्य स्थलों के बाद अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अरूण ने बताया कि वे मुख्यतः प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मिलकर इस योजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकार की भूमिका का आकंलन कर समस्त पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में आए हैं ।वहीं दीपक थवाईत के प्रश्न सारंगढ में बहु प्रतिक्षित रेल लाईन और इस मामले में सासंदों की निश्क्रियता के प्रश्न पर अरूण साव द्वारा सासंदों व अन्य सम्बधितों से चर्चा कर उचित निराकरण की बात कही वहीं राहुल भारती के क्षेत्र के जुआ सट्टा व भाजपा के विपक्ष के कमजोर भूमिका के प्रश्न पर अरूण ने पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता व भ्रष्टाचार आतंक का माहौल है व छत्तीसगढ़ सरकार इस पर नियंत्रण कर पाने में पूरी तरह से असफल है अन्य पत्रकारों ने चुनाव की तैयारियों व उम्मीदवारों व मुख्यमंत्री के चेहरे से सम्बधी प्रश्न किए इस दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति रही इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष अरूण ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
निखिल केशरवानी ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव के सारंगढ़ आगमन पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने अपने निवास के सामने शानदार स्वागत किया। प्रदेशअध्यक्ष ने उनका अभिनंदन स्वीकार करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जुट जाने का आव्हान किया।
पूर्व गृहमंत्री पैकरा पहुंचे बानी निवास, किया जलपान
प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा आज पार्टी के पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की कड़ी में सारंगढ़ भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व. नित्यानंद बानी के निवास पहुंचे जहां भाजपा के तेजतर्रार नेता जयप्रकाश बानी ने अपने परिवार के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया वहीं पूर्व गृहमंत्री ने पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमलेश बानी से पार्टी संगठन के संबंध में चर्चा की। बानी परिवार ने रामसेवक पैकरा को ठेठ छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाजा पीढ़ियां छीता चैवसेला खिलाया जिसका उन्होंने प्रशंसा किया साथ ही बानी परिवार के चमकते सितारे शौर्य बानी जिसने विगत दिनों जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया था उन्हें बधाई एवं बहुओं व बच्चों को आशीर्वाद दिया।
अजय गोपाल, सत्येन्द्र बरगाह, मयूरेश, गणेश की चर्चा
प्रदेशाध्क्ष अरूण साव के आज के स्वागत आयोजन में यादव भवन में कार्यकर्ताओ को एकत्रित करने के बाद शहर मे रैली के शक्ल मे भारतमाता चौक पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव का स्वागत करने के लिये 500 से अधिक कार्यकर्ताओ का काफिला लेकर निकल भाजपा नेता अजय गोपाल, पार्षद सत्येन्द्र बरगाह, पार्षद मयूरेश केशरवानी, मनोज जायसवाल, गणेश महाजन का नेतृत्व आज देखने लायक था। शहर के कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारो के साथ जब रैली आजाद चौक पहुंची तो पूरा माहौल भाजपामय हो गया था। प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने भी इन युवा नेताओ की शानदार स्वागत से अभिभूत नजर आये।