Uncategorizedजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़

सारंगढ़ में लगभग 140 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 30 नवंबर को

सारंगढ़ में लगभग 140 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 30 नवंबर को

सारंगढ़ में लगभग 140 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 30 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से होंगे विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ एवं लोकार्पण, भाजपा ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की

सारंगढ़। जिले के विकास को नई गति देने और विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आगामी 30 नवंबर 2026, सोमवार को सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

इस आयोजन को जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ एवं लोकार्पण से जिले में विकास की नई दिशा और गति स्थापित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के माध्यम से जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को जनता के समक्ष समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिलेवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि यह ऐतिहासिक विकास का गौरवशाली क्षण है, जिसमें सभी नागरिक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर विकास के साक्षी बनें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर सोमवार को सुबह 11:30 बजे से खेलभांठा मैदान, सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button