
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में बाढ़ आपदा और अधोसंरचना मद में 8 करोड़ रूपये के निमार्ण कार्य
में जमकर चला मोनोपल्ली?

विधानसभा चुनाव में जहा भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ था वहा लाखो का विकास कार्य?
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निमार्ण कार्यो के नाम पर बड़ा खेल जारी?
प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा किया गया स्वीकृति के बाद मचा है बवाल?
अधोसंरचना मद से 4.63 करोड़ और बाढ़ आपदा मद से 3.56 करोड़ की स्वीकृति,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ में कई नेताओ को सत्ता का नशा सर चढ़कर बोल रहा है। बाढ़ आपदा मद और अधोसंरचना मद में 8 करोड़ रूपये से अधिक राशी की स्वीकृति में जिले के भाजपाई क्षेत्र को नजरअंदाज करते हुए ऐसे-ऐसे क्षेत्र में लाखो रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान किया गया है जहा विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है। जिन क्षेत्र के बूथ में भाजपा दहाई अंक में भी व्होट नही पाई थी वहा लाखो रूपये का विकास कार्य साफ दर्शा रहा है कि निमार्ण के बहाने क्या खेल हुआ है? प्रभारी मंत्री के इसी विकास वाली सूची के कारण से सारंगढ़ के भाजपा नेताओ मे खीचतान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा पखवाड़े भर पहले बाढ़ आपदा मद और अधोसरंचना मद के तहत लगभग 8 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में प्रदान किया गया है
इसमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के दहिदा, कोसीर, नोहरपाली, देवसागर, मधाईभाठा,कोसमकुंडा, डुरूमगढ़, हरदी, सारंगढ़ के उच्चभट्ठी, सुवाताल, नुनपानी, गाताडीह, डौकीजोर, सिरोली, नकईटार, सुंद्राभाठा, छुहीपाली तथा बिलाईगढ़ के लखुरीडीह, कोसमकुंडा,जोरापाली,जैतपुर,पीपरदुला मे अधोसंरचना मद से लाखो रूपये के सीसी रोड़ की स्वीकृति प्रदान किया गया है। वही उच्चभिटठी,सुवाताल, महकमपुर,छिन्द, अमलडीहा बिलाईगढ़ के डोकरीडीह, सिंधीचुवा,देवसागर, खम्हरिया में भी लाखो रूपये के पुलिया निमार्ण सह सीसी रोड़ निमार्ण कार्य की स्वीकृति प्रदान किया गया है। वही बाढ़ आपदा मद अंतर्गत सुरक्षा दिवाल सह पुलिया निर्माण में कपरतुंगा, परसकोल,परसदा छोटे, बुदेली, कपरतुंगा, परसकोल, बागबंध, खम्हारपाली, बुदेली तथा बिलाईगढ़ के तौलीडीह (सरसीवा),नवापारा (सरसीवा),मल्दी, घरजरा,जैतपुर, पिकरीपाली, सुकर उरकुली, धनगांव, तौलीडीह, गंगोटी, झुमका, जैतपुर, गेड़ापाली, धारासीव, सिलियारी, रक्शा का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि इनके अलावा और भी ऐसे क्षेत्र के ग्राम पंचायतो को
विकास कार्यो के लिये स्वीकृति प्रदान किया गया है जहा पर विधानसभा चुनाव में भाजपा को नाम मात्र का व्होट मिला था। किन्तु प्रदेश में सरकार आने के बाद ऐसे गांवो को दरकिनार कर दिया गया जहा पर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था बल्कि उसके स्थान पर ऐसे गांवो को विकास कार्य का सौगात दिया जा रहा है जहा पर भाजपा का सूपडा साफ हुआ है। इन्ही कारणो से अभी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में भाजपा संगठन के पदाधिकारियो और पंचायती नेताओ क बीच जमकर घमासान मचा हुआ है।
वही भाजपा का गढ़ सरिया-बरमकेला में बाढ़ आपदा मद में तथा अधोसरंचना मद से एक भी रूपये का निमार्ण कार्य की स्वीकृति नही होने से मामला और भी गर्माते दिख रहा है। आखिर सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र में बाढ़ आपदा मद और अधोसंरचना मद से 8 करोड़ रूपये के निमार्ण कार्य की स्वीकृति में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है? कौन है जो यह सूची को स्वीकृति कराया है? किस कारण से बरमकेला विकासखंड़ को बाढ़ आपदा मद से दूर रखा गया है? ऐसे कई कारण है जिससे लग रहा है आने वाले समय में सत्ता और संगठन के बीच जमकर खीचातानी होने की संभावना दिख रही है।



