राज्य

आप भी हो जाइये सचेत….छिपाकर रखें गैस सलेंडर….यहाँ हुई चोरी…

आप भी हो जाइये सचेत....छिपाकर रखें गैस सलेंडर....यहाँ हुई चोरी...

आप भी हो जाइये सचेत….छिपाकर रखें गैस सलेंडर….यहाँ हुई चोरी…

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश में चोरी की वारदातों का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब शातिर चोर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नगदी के बजाया गैस सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के बजाज कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी के घर के आंगन से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया।

कारोबारी रितेश उप्पल ने इस घटना की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर के बाहर आंगन में रखा गैस सिलेंडर देर रात अज्ञात चोर उठा ले गए। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति सिलेंडर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

मामले की जांच कर रही राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर रखे सिलेंडर और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button