राज्य

दल से बिछड़े हाथी का आतंक, खेत में काम करने गए किसान को उतारा मौत के घाट…

दल से बिछड़े हाथी का आतंक, खेत में काम करने गए किसान को उतारा मौत के घाट…

दल से बिछड़े हाथी का आतंक, खेत में काम करने गए किसान को उतारा मौत के घाट…

 

कोरबा। कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र के बड़मार से हाथी के हमले से किसान की मौत का मामला सामने आया है. हमला करने वाला हाथी दल से बिछड़कर अकेले विचरण कर रहा था. इस दौरान खेत में काम करने के लिए गए किसान से उसका आमना-सामना हो गया, जिसका परिणाम किसान की मौत के रूप में सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, घटना बड़मार गांव से लगे लगभग 2 किलोमीटर अंदर जंगल में घटी है, जहां खेत से काम कर वापस लौटते समय बड़मार निवासी 53 वर्षीय जगेश्वर राठिया का सामना हाथी से हो गया. किसान को हाथी के हमले से बचने का मौका ही नहीं मिला और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

खेत में काम करने गए अन्य किसानों की जगेश्वर पर नजर पड़ने के बाद परिजनों और वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है. इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों ने खेत में काम कर रहे किसानों को घर जाकर हाथी आने की सूचना देने के लिए ताकीद किया. करतला रेंजर अक्ष ऋषि ने बताया कि तीन दिनों से लोनर हाथी बाड़मार जंगल और आसपास विचरण कर रही है. वन विभाग ने पहले भी मुनादी कराई थी, और आज भी आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर मिलने वाली तत्कालीन सहयोग राशि प्रदान की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button